सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

बिहार में बाबा बागेश्वर का भारी विरोध, पोस्टर पर पोती गई कालिख

पटना डेस्क: बिहार में एक तरफ जहां बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री को लेकर लोगों के बीच में उत्साह बना हुआ है। उनके कार्यक्रम को सुनने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं। दूसरी तरफ राजधानी में लगातार उनका विरोध हो रहा है।    

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
17 मई 2023, 05:06 AM (17 मई 2023) 627 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार में एक तरफ जहां बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री को लेकर लोगों के बीच में उत्साह बना हुआ है। उनके कार्यक्रम को सुनने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं। दूसरी तरफ राजधानी में लगातार उनका विरोध हो रहा है।

बिहार में गुरु शिष्य का रिश्ता हुआ शर्मसार, छात्रा के संग बंद कमरे में टीचर लड़ा रहा था इश्क!

एक रिपोर्ट के अनुसार राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहे पर बाबा बागेश्वर के स्वागत को लेकर लगाए गए पोस्टर पर कालिख पोत दिया गया है। इन्हीं पोस्टरों पर अज्ञात लोगों ने देर रात कालिख पोत दी है। इन पोस्टरों में विशेष रुप से बागेश्वर के तस्वीर पर कालिख पोती गई है। इन पोस्टर में कालिख से लिखा गया है कि- 420 चोर। फिलहाल इस घटना को किनके द्वारा अंजाम दिया गया है इस बात की जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है।

सिरफिरे दूल्हे ने शादी के दौरान दुल्हन को स्टेज से उठा कर फेंका, लड़की की हालत गंभीर!

वहीं, बाबा बागेश्वर का जब से बिहार आने का कार्यक्रम बना था, तब से उनका भारी विरोध हो रहा था। खुद लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और मंत्री तेजप्रताप यादव साफ कर चुके थे कि वह खुद बाबा का विरोध करने वाले हैं। तेजप्रताप यादव द्वारा साफ तौर पर कहा गया है कि हम किसी बाबा को नहीं मानते हैं। मदारी है और बस अपना करतब दिखाता है। इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार भी कह चुके हैं कि इस तरह के बाबा के कहने से कोई भी देश नहीं चलता है बल्कि देश संविधान से चलता है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!