शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

गुजरात विधानसभा के चुनाव 1 और 5 दिसंबर को,नतीजे 8 को

गुजरात विधानसभा के तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने जरी किया है। गुजरात विधानसभा चुनाव 2 फेज में होगा। जो पहला 1 दिसंबर और दूसरा 5 दिसंबर को होगा| आप को बता दे की गुजरात विधानसभा चुनाव में कुल 182 सीटों पर चुनाव हो रहा है | पहला फेज में  89 सी

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 नवंबर 2022, 03:20 PM IST (3 नवंबर 2022) अपडेट: 18 अक्टूबर 2026, 03:27 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

गुजरात विधानसभा के तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने जरी किया है। गुजरात विधानसभा चुनाव 2 फेज में होगा। जो पहला 1 दिसंबर और दूसरा 5 दिसंबर को होगा| आप को बता दे की गुजरात विधानसभा चुनाव में कुल 182 सीटों पर चुनाव हो रहा है | पहला फेज में  89 सीटों पर और दुसरे फेज में  93 सीटों पर वोटिंग होगी। जिसका परिणाम  8 दिसंबर को आएंगे। चुनाव की तारीखों के ऐलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि गुजरात में इस बार 4.6 लाख लोग पहली बार वोट करेंगे।

वही मुख्य चुनाव आयुक्त ( CEC ) राजीव कुमार ने कहा की चुनाव से पहले EVM पर सवाल उठाता है और जब वह चुनाव जीत जाता है तो EVM हैक या ख़राब का सवाल बंद कर देता है। चुनाव आयोग का मकसद निष्पक्ष चुनाव है और चुनाव हमेशा से ही हमारी निष्पक्षता से होती आ रही है ये जगजाहिर है। चुनाव आयोग आज तो बना नहीं है ये एक विरासत है। हमारी ड्यूटी यह है कि निष्पक्षता जो पहले से बनी है, उसे हम आगे बढ़ाएं।

यह भी पढ़े :-सबराबाद में युवक को गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

इस बार गुजरात विधानसभा का चुनाव बिलकुल अलग होने वाला है। क्योंकि 2017 के गुजरात चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला था, लेकिन इस बार  AAP लड़ाई में शामिल हो गई है। वहीं पाटीदार आंदोलन की आग भी इस बार शांत है। आंदोलन के सबसे बड़े चेहरे हार्दिक पटेल भी BJP में शामिल हो गए हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.आर.पाटिल पहले ही संकेत दे चुके हैं कि BJP की ओर से भूपेन्द्र पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री हैं। राज्य में कोई बदलाव नहीं होगा। वही AAP और कांग्रेस  भी मैदान में हैं। जो दोनों पार्टियों ने अब तक CM कैंडिडेट की घोषणा नहीं की है। बात AAP की करे तो अभी तक गोपाल इटालिया ओर इशुदान गढवी CM के दावेदार हैं। वही बात कांग्रेस की करें तो पार्टी में भरत सोलंकी, अर्जुन मोढवाडिया, शक्तिसिंह गोहिल CM पद के लिए रेस में सबसे आगे हैं।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें