सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

बिहार की स्नातक पास छात्राओं को इस महीने मिलेंगे 50 हजार रुपये, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

पटना डेस्क: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना में प्रति छात्रा 50 हजार की प्रोत्साहन राशि उनके खातों में जल्द ट्रांसफर कर दी जाएगी। पहले चरण में 18365 बालिकाओं को राशि दी जायेगी। जबकि अप्रैल माह के अं

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 अप्रैल 2023, 10:36 AM (7 अप्रैल 2023) 370 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना में प्रति छात्रा 50 हजार की प्रोत्साहन राशि उनके खातों में जल्द ट्रांसफर कर दी जाएगी। पहले चरण में 18365 बालिकाओं को राशि दी जायेगी। जबकि अप्रैल माह के अंत तक करीब 1.60 लाख से अधिक बालिकाओं के खाते में प्रोत्साहन राशि डालने का लक्ष्य बनाया गया है।

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां,JDU विधायक के भाई के घर से मिला करोड़ों का शराब

शिक्षा विभाग ने इसके लिए 650 करोड़ से अधिक की राशि जारी कर दी है। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पोर्टल पर विभिन्न विश्वविद्यालयों ने 1.95 लाख से अधिक बालिकाओं के परीक्षा परिणाम अपलोड किये हैं। जिनमें करीब 1.60 लाख बालिकाओं ने विभागीय पोर्टल पर प्रोत्साहन राशि के लिए पंजीयन कराया हैं। रिजल्ट के अनुसार पंजीयन कराने के लिए करीब 36 हजार बालिकाएं और रह गई हैं। इन्हें पंजीयन के लिए 30 अप्रैल तक का समय और दिया गया है।

Shahrukh Khan & Virat Kohli: RCB की हार के बाद `झूमे जो पठान` गाने पर Virat Kohli ने SRK संग किया डांस, फिर…

वहीं, सभी बालिकाओं को अति शीघ्र राशि उपलब्ध कराने के लिए कह दिया गया है। अपर मुख्य सचिव दीपक सिंह के अनुसार प्रोत्साहन राशि के लिए बजट अलॉट कर दिया गया ।जिन बालिकाओं ने पंजीयन कराये हैं, उनके आवेदनों का सत्यापन विश्वविद्यालयों से करवाया जा रहा रहा है. इसलिए क्रमश: भुगतान किया जा रहा है। विश्वविद्यालयों ने 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि के लिए एक अप्रैल 2021 से अक्तूबर 2022 तक के रिजल्ट अपलोड किये हैं। अभी उन्हीं को प्रोत्साहन राशि दी गई हैं। आप चाहे तो बिहार शिक्षा विभाग के पोर्टल पर जाकर भी पंजीकरण करा सकते हैं। वहां बस आपको अपना रोल नंबर और अपने रिजल्ट की जानकारी डालनी होगी।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!