सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

मध्य विद्यालय गोपालपुर के शिक्षक का हृदयाघात से हुआ निधन

चेरियाबरियारपुर: मध्य विद्यालय गोपालपुर के शिक्षक बसही गांव निवासी लगभग 59 वर्षीय जयप्रकाश राम की मौत हार्ट अटैक से हो गई। जानकारी के अनुसार उक्त मनहूस खबर जैसे ही फैली। पूरे शिक्षक समाज में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है श्री राम बिल्कुल

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
20 जनवरी 2023, 04:59 PM (20 जनवरी 2023) 839 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

चेरियाबरियारपुर: मध्य विद्यालय गोपालपुर के शिक्षक बसही गांव निवासी लगभग 59 वर्षीय जयप्रकाश राम की मौत हार्ट अटैक से हो गई। जानकारी के अनुसार उक्त मनहूस खबर जैसे ही फैली। पूरे शिक्षक समाज में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है श्री राम बिल्कुल स्वस्थ थे। निधन के दिन भी नियमानुसार विद्यालय मे कार्य किए थे। वहीं अचानक मौत की खबर से पूरे शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आशीष कुमार गुप्ता बसही पहुंचकर वस्तु स्थिति का जायजा लिया तथा शिक्षक के असामयिक निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। बीईओ ने बताया जयप्रकाश राम मृदु भाषी एवं मिलनसार स्वाभाव के धनी थे। सूत्रों की मानें तो प्रखंडाधीन सभी विद्यालयों में शोकसभा आयोजित कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। वहीं उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय मेहदा शाहपुर मे बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष डॉ.मोहन कुमार की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई। जिसमे दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। साथ ही परिजनों को इस असहनीय पीड़ा से उबरने की सहनशक्ति के लिए कामना की गई। मौकै पर इंचार्ज हेडमास्टर मो इफ्तेखार आलम, शिक्षक राजेश कुमार, आलोक कुमार, हरेराम कुमार, मुकेश कुमार, मिल्टन कुमारी, कुमारी अनिता, साक्षी कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!