शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

खुशखबरी: बिहार में घर बनाना हुआ आसान, सरिया और सीमेंट के दामों में आई गिरावट

पटना डेस्क: बिहार में अधिक मांग होने के बावजूद जून माह में सरिया व सीमेंट के दामों में गिरावट आई है। हालांकि, सीमेंट के दाम में ज्यादा कमी नहीं आई, लेकिन सरिया के दामों में करीब 450 रुपए प्रति क्वेन्टल की कमी दर्ज की गई है। जनवरी माह में सर

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 जून 2023, 02:35 PM IST (3 जून 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 06:45 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार में अधिक मांग होने के बावजूद जून माह में सरिया व सीमेंट के दामों में गिरावट आई है। हालांकि, सीमेंट के दाम में ज्यादा कमी नहीं आई, लेकिन सरिया के दामों में करीब 450 रुपए प्रति क्वेन्टल की कमी दर्ज की गई है। जनवरी माह में सरिया 6600 के करीब था उसके बाद लगातार दामों के कमी आती गई और जून माह की शुरुआत में सरिया के दाम 6150 रुपए है यानी करीब 450 रुपए की कमी प्रति क्वेन्टल आई है।

Fourlane Expressway In Bihar: बिहार के इन जिलों से यूपी होते हुए दिल्ली जाना होगा आसान, 2025 तक पूरा होगा ये ड्रीम प्रोजेक्ट

वहीं सीमेंट का बैग जनवरी माह में 425 रुपए तक बिका और अब सीमेंट के दाम में भी प्रति बैग 25 रुपए कमी आई है। अप्रैल माह के बाद निर्माण कार्यो में तेजी आती है और सीमेंट सरिया की डिमांड एकदम से बढ़ जाती है हालांकि ये प्रतिवर्ष होता है लेकिन इस बार डिमांड भी अधिक दर्ज की गई है । वहीं उच्च गुणवत्ता का सरिया जैसे टाटा स्टील के दामों में भी गिरावट देखी गई है । हालांकि, इनके रेत सामान्य सरिया से 200 से 300 रुपए हमेशा अधिक रहते है उसी अनुपात में टाटा स्टील के दाम में भी 300 रुपए प्रति क़वेन्टल कमी दर्ज की गई है।

Coromandel Express: कोरोमंडल एक्सप्रेस पहले भी हो चुकी है हादसे का शिकार ट्रेन के 13 डिब्बे हुए थे बेपटरी

बता दें, सरिया व्यापारी विपुल राजपूत ने बताया कि पिछले छह माह में सरिया और सीमेंट के दामों में गिरावट देखी गई है हालांकि ये गिरावट धीमी है लेकिन बड़ी मात्रा में सरिया सीमेंट लेने वालों के लिए एक बड़ी राहत है दाम कम होने पर सेल भी बढ़ती है ।