सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

बिहार के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, शिक्षण के अलावा अब करना होगा ये तीन काम!

पटना डेस्क: बिहार के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जहां शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने विधान परिषद में एक बड़ा ऐलान कर दिया है, जिसके बाद शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें शैक्षणिक कार्य के अलावा और कोई भी कार्य नहीं करना

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 मार्च 2023, 12:37 PM (7 मार्च 2023) 537 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जहां शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने विधान परिषद में एक बड़ा ऐलान कर दिया है, जिसके बाद शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें शैक्षणिक कार्य के अलावा और कोई भी कार्य नहीं करना पड़ेगा।

Rani Chatterjee Bikini Pics: एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने ब्लैक बिकिनी पहनकर लगाई पूल में डुबकी, फोटोज और विडियो फैंस के बीच वायरल

दरअसल, विधान परिषद में एक गैर सरकारी संकल्प के जवाब में शिक्षा मंत्री ने साफ कहा कि बिहार के सरकारी स्कूलों का कोई भी शिक्षक दस वर्षीय जनगणना, आपदा में सहायता और संसद, विधान मंडल और स्थानीय निकायों के अलावा किसी अन्य गैर शैक्षणिक कार्य में भागीदारी नहीं लेगा।

सामूहिक शादी के मंडप में बैठी दुल्हन को भगा ले गया प्रेमी, भीड़ ने पकड़कर की कुटाई!

वहीं, शिक्षा मंत्री ने सदन को विश्वास दिलाया कि शिक्षा विभाग पहले ही बता चुका है कि तीन विशेष कार्यों को छोड़ कर किसी अन्य कार्य में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति नहीं की जाएगी। संबंधित गैर सरकारी संकल्प एमएलसी सच्चिदानंद राय लेकर आये थे। उनके संकल्प के दौरान शिक्षा मंत्री ने आरएसएस प्रमुख के एक बयान का जिक्र करते हुए चुटकी ली थी।

बिहार: शादी के कुछ साल बाद ही पति बना हैवान, पत्नी ने फिर खोल दिया मोर्चा!

गौरतलब है कि पहले शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य में भी लगा दिया जाता था, जिस वजह से उन्हें बच्चों को पढ़ाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने साफ कर दिया कि शिक्षक कोई भी गैर शैक्षणिक कार्य में भाग नहीं लेंगे और उन्हें परेशान नहीं किया जाएगा।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!