रविवार, 20 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

गाजीपुर : भगवान श्री चित्रगुप्त जी का मजाक उड़ानें वाली फिल्म थैंक गॉड को रिलीज नहीं होने देगी

गाजीपुर : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के पूर्व गृह राज्य मंत्री माननीय सुबोध कांत सहाय जी के आह्वान पर फिल्म थैंक गॉड के अभिनेता अजय देवगन का पुतला दहन कर कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों ने अपना विरोध दर्ज कराया। इस

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
15 सितंबर 2022, 11:47 AM (15 सितंबर 2022) 281 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

गाजीपुर : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के पूर्व गृह राज्य मंत्री माननीय सुबोध कांत सहाय जी के आह्वान पर फिल्म थैंक गॉड के अभिनेता अजय देवगन का पुतला दहन कर कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों ने अपना विरोध दर्ज कराया।
इस अवसर पर महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सभी देशवासियों से अजय देवगन द्वारा अभिनीत फिल्म थैंक गॉड का बायकॉट करने का अनुरोध किया । उन्होंने बताया कि इस फिल्म का जो ट्रेलर जारी किया गया है उसमें हम सबके आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी को अत्याधुनिक वेशभूषा में दिखाकर उन्हें मजाकिया अंदाज में दिखाया गया है।जो कायस्थ समाज को स्वीकार्य नहीं है। उनके द्वारा बोले गए डायलॉग भी अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी का अपमान पूरे हिंदू समाज का अपमान है। सम्पूर्ण चराचर सृष्टि के रचयिता परमपिता ब्रह्मा के मानसपुत्र , बुद्धि, ज्ञान और विवेक के दाता कायस्थों के सर्वेसर्वा भगवान श्री चित्रगुप्त जी का अपमान केवल कायस्थों का ही नहीं पूरे हिंदू समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि हिंदू देवी देवताओं का अपमान करना,

Read also :

गाजीपुर : विकलांग शौचालय में काफी अनियमितता पाए जाने पर तहसीलदार ने निरीक्षण कर रुकवाया काम

उन्हें बेढंगे तरीके से दिखाना मानो वालीवुड का शगल बन गया है। उन्होंने कहा कि जब तक थैंक गॉड फिल्म से आपत्तिजनक दृश्य को काटा नहीं जायेगा और डायलॉग में परिवर्तन नहीं होगा तब तक थैंक गॉड फिल्म के साथ साथ वालीवुड का भी बहिष्कार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज भगवान श्री चित्रगुप्त जी का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा । यदि फिल्म से आपत्तिजनक दृश्य हटाया नहीं गया और डायलॉग में परिवर्तन नहीं किया गया तो कायस्थ महासभा का आंदोलन निरन्तर चलता रहेगा ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, अरुण सहाय, शैलेन्द्र श्रीवास्तव,मोहनलाल श्रीवास्तव,शिवम् श्रीवास्तव,सोनू,चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव, मोहन लाल श्रीवास्तव, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव आदि उपस्थित
थे ।

मारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!