गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

गाजीपुर: अवैध रूप से काबिज दुकानदारों के अस्थाई अतिक्रमण पर गरजा बाबा का बुलडोजर

सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के सेवराई के मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से काबिज दुकानदारों के अस्थाई अतिक्रमण पर शुक्रवार को बाबा का बुलडोजर गरजा। एसडीएम राजेश प्रसाद ने सीओ विधिभूषण मौर्य की अगुवाई में यह अभियान चलाया गया। अस्थाई अतिक्रमण पर बु

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
27 मई 2022, 04:03 PM IST (27 मई 2022) अपडेट: 4 नवंबर 2026, 03:06 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के सेवराई के मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से काबिज दुकानदारों के अस्थाई अतिक्रमण पर शुक्रवार को बाबा का बुलडोजर गरजा। एसडीएम राजेश प्रसाद ने सीओ विधिभूषण मौर्य की अगुवाई में यह अभियान चलाया गया। अस्थाई अतिक्रमण पर बुलडोजर गरजते देख दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई।(गाजीपुर: अवैध रूप से)

इस दौरान दुकानदारों का प्रशासनिक अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई मगर भारी पुलिस बल के चलते दुकानदार ज्यादा देर तक विरोध दर्ज नहीं करा सके। उप जिला अधिकारी के द्वारा बीते दिनों बैठक कर व्यापारियों को बुधवार तक अपना अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। अन्यथा की दशा में कार्यवाही के लिए चेतावनी दी गई थी जिस पर व्यापारियों ने एकजुट होकर उद्योग जिलाधिकारी से गुरुवार तक का समय मांगा था सीमा खत्म होने के बाद शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए अवैध रूप से किए गए सड़क के कवियों को हटवाया गया।(गाजीपुर: अवैध रूप से)

चंदौली: अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कच्चे व पक्के अतिक्रमण को कराया गया ध्वस्त, मचा हड़कंप

शुक्रवार सुबह करीब 11:00 तहसील मुख्यालय के बगल में लग रही मछली मंडी को दुकानदारों को निर्देश देने के बावजूद नहीं हटाए जाने पर जेसीबी चलवाकर उसे खाली कराए गया। भदौरा बसस्टैंड स्थित कई मकानों के आगे सड़क पर अवैध रूप से किए गए टिन शेड के कब्जे एवं सड़क पर बनाए रेहड़ी पटरी के पक्के निर्माण को जेसीबी से तोड़कर हटवाया गया। कुछ दुकानदार बुलडोजर देखते ही स्वयं अतिक्रमण हटाने में जुट गए। करीब 5 घंटे तक चले अभियान में तहसील मुख्यालय के दायरे में स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त करा अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

इस बाबत एसडीएम राजेश प्रसाद ने बताया कि निर्देश के बावजूद कुछ दुकानदारों द्वारा जबरदस्ती अवैध अतिक्रमण को नहीं हटाया गया था जिसे कार्रवाई करते हुए बलपूर्वक जेसीबी की मदद से पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हटाया गया है। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान चलाकर अतिक्रमण खत्म होने तक कार्रवाई की जाएगी। जब तक पूरे बाजार को अतिक्रमण से मुक्त नही किया जाएगा तब तक अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.