बिक्रमगंज(रोहतास)—
बिहार भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री ने बेटी के सम्मान में मनाया बेटी जन्मदिन वार्षिक उत्सव।
इस अवसर पर भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ महामंत्री व वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ,आरा सीनेट सदस्य सह काराकाट विधानसभा भावी प्रत्याशी डॉ० मनीष रंजन ने पटना के दीघा स्थित शिव पार्वती आवास में 6 फरवरी को समाजिक जागरूकता को लेकर अपनी बेटी राज नंदनी का दूसरा जन्मदिन वार्षिक उत्सव मनाया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीति पार्टी के नेता, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक सहित आमजन लोगों की हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी थी।
इस अवसर पर बेटी राज नंदनी को उपस्थि लोगों ने ढेरों सारा आर्शीवाद और प्यार दिया। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता डॉ० मनीष व नेहा सिंह ने बताया कि बेटियां पूरे विश्व में धरती की जननी होती है। जिनका एक नही अनेक रूप है। जहां एक बेटी ने भारत मां के रूप में इस भारत देश को वीर जवानों का देश बना दिया है। जो भारत माता की रक्षा में तैनात सभी वीर जवानों के मां पर आज देश को गर्व है। साथ ही साथ बताया कि बेटियां है अनमोल-आइए हम सब मिल समाज में बेटियों का करें जतन।दूसरी तरफ इस बेटी उत्सव पर जागरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम के भव्य आयोजन में देर रात तक उपस्थित लोग झूमते हुए प्रीतिभोज का भी आनंद लिया। मौके पर बिक्रमगंज पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सिद्धनाथ उर्फ जवाहर सिंह सहित अन्य लोगों ने बेटी सम्मान वर्ष उत्सव पर भाजपा नेता का आभार व्यक्त कर हुए उन्हें बधाई दी।
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!