मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

पदयात्रा निकालकर 15 फरवरी को पटना चलने का किया आह्वान

समस्तीपुर :- जिले के ताजपुर प्रखंड में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रखंड के फतेहपुर पंचायत में पदयात्रा निकालकर 15 फरवरी को पटना में आयोजित लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ रैली में भाग लेकर सफल बनाने का आह्वान फतेहपुर वासियों से किया.(15 फ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
12 फरवरी 2023, 04:31 AM (12 फरवरी 2023) 283 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

समस्तीपुर :- जिले के ताजपुर प्रखंड में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रखंड के फतेहपुर पंचायत में पदयात्रा निकालकर 15 फरवरी को पटना में आयोजित लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ रैली में भाग लेकर सफल बनाने का आह्वान फतेहपुर वासियों से किया.(15 फरवरी को पटना )

तत्पश्चात फतेहपुर वार्ड-11 में माले प्रखंड कमिटी की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता पंचायत सचिव मनोज कुमार सिंह ने किया. बतौर पर्यवेक्षक प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह उपस्थित थे. रंजीत सिंह, राजनारायण सिंह, सुलेखा देवी, धनवंती देवी, अनीता देवी, सोनिया देवी, कौशल सिंह, सुरेश सिंह, अखिलेश्वर सिंह, धनुषधारी सिंह, सोनम कुमारी, मनोज कुमार (इनौस नेता गंगापुर) आदि बैठक में भाग लेकर अपने- अपने विचार व्यक्त किये.

मंत्री समीर महासेठ एवं डॉक्टर शमीम अहमद ‘‘सुनवाई’’ करेंगे

माले प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से “शाइनिंग इंडिया” और “फील गुड” का नारा देने वाली बाजपेयी सरकार को जाना पड़ा था, उसी तरह महंगाई घटाने, रोजगार देने, 15 लाख रूपये रूपये सभी के खाता में डालने, गांव को गोद लेने, गंगा साफ करने, स्मार्ट सीटी बनाने आदि के नाम पर सत्ता आई मोदी सरकार नारा के उलट जनविरोधी कार्य कर देश के हरेक तबके को परेशान करके रख दिया है. जन विरोधी कार्यों का विरोध करने वाले देशद्रोही करार दिया जा रहा है. जेल भेजा जा रहा है. संविधान बदलने की कोशिश किया जा रहा है. ऐसे सरकार को विपक्षी दलों का मजबूत एकता बनाकर सत्ता से बेदखल करने के उद्देश्य से पटना में लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ रैली को तन-मन-धन से सफल बनाएंl

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!