सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

धूमधाम से मनाया गया गणीनाथ पूजनोत्सव

रफीगंज : रानी ब्रजराज उच्च विद्यालय के मैदान में अखिल भारतीय मध्यदेशीय हलवाई  वैश्य सभा प्रखंड शाखा रफीगंज द्वारा महात्मा गणिनाथ गोविंद जयंती के अवसर पर 30 वां वार्षिक पूजनोत्सव एवं  सम्मेलन का आयोजन किया गया।इस अवसर पर हलवाई वैश्य समाज के

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
16 सितंबर 2023, 03:46 PM (16 सितंबर 2023) 627 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
रफीगंज : रानी ब्रजराज उच्च विद्यालय के मैदान में अखिल भारतीय मध्यदेशीय हलवाई  वैश्य सभा प्रखंड शाखा रफीगंज द्वारा महात्मा गणिनाथ गोविंद जयंती के अवसर पर 30 वां वार्षिक पूजनोत्सव एवं  सम्मेलन का आयोजन किया गया।इस अवसर पर हलवाई वैश्य समाज के लोगों ने महात्मा गणिनाथ मंदिर में गणिनाथ का पूजन किया।इस दौरान समाज के लोगों  को सम्मानित करने एवम विचारों के आदान प्रदान हेतू आयोजित मंच का सांसद सुशील कुमार सिंह ,उपमुख्य पार्षद आरती देवी,भाजपा महिला मंच की नेत्री संगीता प्रसाद,भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार साव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं  फीता काटकर उदघाटन किया। वायरल गर्ल सृष्टि एवम सोनाली ने सांसद के आगमन पर स्वागत गीत गा कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। समिति के सदस्यों ने सांसद एवम आगत अतिथियों को अंगवस्त्र एवम माला पहनाकर कर स्वागत किया।ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ने सनातन धर्म के विरुद्ध अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने वाले नेताओं  को सबक सिखाने की  अपील की। वहीं सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि  सनातन शास्वत है ।इसे मिटाने की बात करने वाले हो या अपमानित करने वाले स्वतः उनका नाश होकर रहेगा। वे  किसी धर्म की निंदा नही करते। लेकिन, वे  अपने धर्म  में विशेष आस्था रखते  हैं। सनातन धर्म से ऊंचा कोई धर्म नही है।

केंद्र की सरकार अति पिछड़े का आरक्षण को समाप्त करना चाह रही। मदन साहनी।

सनातन  धर्म  विज्ञान,अध्यात्म, पर्यावरण, शिक्षा,ज्ञान एवम आयुर्विज्ञान की दृष्टि से आधुनिक सोंच रखने वाला धर्म है। जो अजन्मा है।शाश्वत है।इसका न आदि है और न अंत है ।इसके विरूद्ध बोलने वाले का समूल नाश होगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता दुनिया मे सर्वोच्च है।लेकिन कांग्रेस को मोदी से तकलीफ है। क्योंकि, ये गरीब एवम पिछड़े समाज के बेटे हैं । सांसद ने कहा कि आई. एन. डी. आई.ए. गठबंधन के लोगो ने आकाश से पाताल तक लुटा है।इन्होंने किसी को भी नही बक्शा।लेकिन प्रधानमंत्री ने गरीबो के कल्याण,देश के विकास और सम्मान के लिए खजाने को  हमेशा लुटाया है। उन्होंने कहा कि हलवाई समाज हमारे समाज में समान रूप से मिठास घोलते है।इस समाज मे हुनर है।भगवान गणिनाथ आपके समाज को एकजुट रखे,हुनरमंद रखे,समाज आगे की ओर बढ़े तथा अपने बच्चो को पर्याप्त शिक्षा दें यही प्रार्थना है।इसके बाद दाउदनगर से समाज के नेता  सह लोजपा (रा.) प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्रा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बेटियां हमेशा  सहनशील एवं जिम्मेवार होती हैं। इस दौरान उन्होंने वायरल गर्ल सोनाली और सृष्टि की प्रतिभा को देखते हुए इनकी तारीफ भी  की और दोनों बहनों की पढ़ाई का जिम्मा उठाने की  घोषणा मंच से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के प्रखंड अध्यक्ष पप्पू गुप्ता एवम संचालन धीरज कुमार ने किया। इस मौके पर चिंटू मिश्रा ,उदय मिश्र, रंजीत कुमार, कन्हाई प्रसाद, अयोध्या प्रसाद,अशोक कुमार, प्रेमचंद प्रसाद, सुनील कुमार, उदय प्रसाद, अखिलेश्वर प्रसाद, जिला कमिटी  के अध्यक्ष विनय प्रसाद,रामस्वरूप साव, सान्याल कुमार, बिनोद प्रसाद सतेन्द्र प्रसाद समेत सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!