शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

नारायण कृषि विज्ञान संस्थान द्वारा निःशुल्क बीज वितरण शिविर का आयोजन 

सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान द्वारा शनिवार को रोहतास जिले के देवरिया गाँव में निःशुल्क धान बीज का वितरण किया गया तथा किसानो द्वारा पूछे गए खेती सम्बंधित अन्य समस्याओं का समाधान बताय

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
11 जून 2022, 05:43 PM IST (11 जून 2022) अपडेट: 30 अक्टूबर 2026, 08:53 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान द्वारा शनिवार को रोहतास जिले के देवरिया गाँव में निःशुल्क धान बीज का वितरण किया गया तथा किसानो द्वारा पूछे गए खेती सम्बंधित अन्य समस्याओं का समाधान बताया गया। किसानो ने अपने क्षेत्र में मुख्यतः धान की पैदावार में कमी होना और जलभराव की समस्या को मुख्य तौर पर रेखांकित किया। इसके निदान हेतु ग्रामीणों को मृदा परीक्षण कराने एवं नियत मात्रा में ही उर्वरकों का उपयोग करने की सलाह दी गयी। इसके साथ ही उन्हें धान की उन्नत प्रजाति स्वर्णा सब – वन के बीज भी नि:शुल्क वितरित किये जो जलभराव वाली जगह पर अच्छी उपज देती हैं तथा जिन्हे रोपने का उचित समय आ गया है।
इस कार्यक्रम में किसानो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया एवं संस्थान के प्रयासों को भविष्य में भी नियमित तौर पर जारी रखने का आग्रह किया। कार्यक्रम में सभी उपस्थित किसानो को संस्थान में चलने वाले कृषि सम्बंधित विभिन्न उन्नत एवं वैज्ञानिक प्रयासों के बारे में अवगत कराया गया एवं उन्हें संस्थान के निदेशक प्रो० ए० पी ० सिंह की ओर से संस्थान  में आने एवं शोध कार्यों को देखने एवं उससे लाभान्वित होने के लिए आमंत्रित किया गया।  इस कार्यक्रम में नारायण कृषि विज्ञान संस्थान  के विभिन्न विभागों के सहायक प्राचार्य डॉ० मोहम्मद हाशिम, डॉ० अशुतोष कुमार, डॉ० सुमित पाल, डॉ० धनंजय तिवारी, डॉ० अचल कांत एवं डॉ० तिरुनरायणन  के साथ ही कृषि स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र रवि रंजन कुमार, हिमांशु कुमार, मनीषा पटेल, दिव्या राज, महाराणा प्रताप,शुभ्रा कुमारी,अविक्षित, शुभम स्वाति एवं विकास कुमार सम्मिलित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में नारायण अकेडमी ऑफ मैनेजरियल एक्सीलेंस के सह प्राध्यापक डॉ० प्रमोद कुमार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।