शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

विश्व तंबाकू दिवस पर निशुल्क दंत व मुख शिविर का आयोजन

चंदौली। विश्व तंबाकू दिवस पर दिन मंगलवार को रंजीत प्रसाद ट्रस्ट द्वारा निशुल्क दंत एवं मुख रोग जांच शिविर का आयोजन हिनौली स्थित कैंप कार्यालय में किया गया। वही लोगों को सिगरेट, गुटखा,तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारी के बारे में बताया गया

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
1 जून 2022, 04:56 PM IST (1 जून 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 05:24 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

चंदौली। विश्व तंबाकू दिवस पर दिन मंगलवार को रंजीत प्रसाद ट्रस्ट द्वारा निशुल्क दंत एवं मुख रोग जांच शिविर का आयोजन हिनौली स्थित कैंप कार्यालय में किया गया। वही लोगों को सिगरेट, गुटखा,तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारी के बारे में बताया गया और इसके रोकथाम का उपाय भी बताया गया ।

इस दौरान नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि गुटखा,बीड़ी,तंबाकू सिगरेट आदि का सेवन जो लोग करते हैं उन्हें यह सब बेचने वाली कंपनियां भी सावधान करती हैं। उनके रैपर पर लिखा रहता है कि, तंबाकू का सेवन करने से कैंसर हो सकता है तुम्हारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है,इसके बावजूद भी लोग इसका सेवन बेखौफ होकर करते हैं। नशा करने वाले लोग बड़े बीमारी कैंसर जैसे खुद न्योता दे रहे हैं।

इससे हमें समझना पड़ेगा और इससे हमें कसावधान होना पड़ेगा, समय रहते अगर हम अपने अंदर सुधार नही ला पाए,तो आने वाली पीढ़ी भी इसी मार्ग पर चलने का कार्य करेगी जो और भी भयावह हो सकता है।वही लोगों को दुकानों पर जाकर के जागरूक किया गया। इस शिविर में 150 लोगों का निशुल्क जांच कर उन्हें निशुल्क दवा वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित डॉ प्रवीण, डॉ शिवांगी, डॉ कौशल,सुनील श्रीवास्तव,देवेंद्र श्रीवास्तव, इरावती,मुकेश, पिनाक,स्वाति, सिधुजा,रामजी, प्रिशा,पर्ल आदि लोग उपस्थित रहे।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.