गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

दो हत्या मामलों में एक महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार

मीडिया दर्शन/सासाराम(कार्यालय) : रोहतास जिले में हुए 2 हत्याओं की गुत्थी सुलझ गई है और इसमें शामिल अपराधियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। बता दें कि 18 नवंबर को नोखा थाना क्षेत्र के दुधार गांव में आपसी मारपीट में चाचा ने अपने भतीजे कृष्ण

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
31 जनवरी 2022, 12:46 AM IST (31 जनवरी 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 04:19 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मीडिया दर्शन/सासाराम(कार्यालय) : रोहतास जिले में हुए 2 हत्याओं की गुत्थी सुलझ गई है और इसमें शामिल अपराधियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। बता दें कि 18 नवंबर को नोखा थाना क्षेत्र के दुधार गांव में आपसी मारपीट में चाचा ने अपने भतीजे कृष्णा शर्मा की डंडे से पिट कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार थे। आरोपियों को गिरफ़्तार को लेकर रोहतास एसपी ने एक विशेष टीम गठित किया गया था जो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। अंततः पुलिस को सफलता हाथ लगी और हत्या के मुख्य आरोपी चाचा विस्वमित्र शर्मा एवं चाची बिंदा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी जानकारी देते हुए रोहतास एसपी ने बताया कि हत्या के दोनों आरोपी काराकाट के इटावा गांव में छुपे हुए थे जब इसकी जानकारी मिली तो विशेष टीम को वहां भेजा गया जहां से उनकी गिरफ्तारी हो गई। वही दूसरी ओर 19 जनवरी को करगहर थान क्षेत्र में बभनी गाँव के नजदीक महिमा डी स्थित कुसमी बांध में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया था जिसकी पहचान प्रमोद कुमार सिंह के रूप में हुई थी हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली हुई थी वही हत्या को लेकर पुलिस लगातार छानबीन कर रही थी हत्या में शामिल अपराधियों गिरफ्तारी को लेकर रोहतास एसपी आशीष भारती ने सासाराम एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का भी गठन किया था। इसकी जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि हत्या में शामिल लोगों की करगहर थाना क्षेत्र के बभनी गांव में छुपे होने की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि सूचना की सत्यापन को लेकर करगहर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम को वहां भेजा गया जहां से दो अभियुक्त नीरज कुमार एवं रितेश कुमार को को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों अभियुक्तों ने हत्या का जुर्म भी कबूल कर लिया है। एसपी ने बताया कि हत्या के पीछे पैसा लेन-देन का मामला प्रकाश में आया है। उसी को लेकर इस हत्या को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया।