चैनपुर (कैमूर) । चैनपुर प्रखण्ड में राज्य सरकार के आदेश पर जाति आधारित जनगणना का शुभारंभ किया गया। जिसको प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अजीमुद्दीन अहमद ने आवश्यक कागजात देकर प्रगणक और परवेक्षक को गांव के लिए रवाना किया। जहां कि प्रगणक ने गांव में पहुंच कर आवंटित ब्लाक का नजरी नक्शा तैयार करते देखे गए। कौन मकान कहां है। गली है या मंदिर और स्थान कौनसा है। इन सभी पहलुओं पर नजरी नक्शा बनाने में प्रगणक लगे हुए थे।
हालांकि इस पर परवेक्षक भी अपना सहयोग कर रहे थे। इसमें प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अजीमुद्दीन अहमद ने बताया कि जाति जनगणना का प्रथम चरण 21 जनवरी तक चलेगा। 700 की जनसंख्या पर एक प्रगणक को रखा गया है। यदि संख्या 700 से ज्यादा होगी तो उसमें उपब्लाक बनाकर अतिरिक्त प्रगणक को लगाया जायेगा। सर्व प्रथम अपने आवंटित ब्लाक का नजरी नक्शा तैयार करेंगे। जिसमें आवासीय और गैर आवासीय भवनों को नक्शे पर दर्शाया जायेगा। सभी प्रमुख स्थलों को भी नक्शे पर दर्शाया जायेगा ।
विकास की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाएं: नीतीश
नक्शे के आधार पर गणना का कार्य शुरू होगा। सभी लोगों के दरवाजे पर भवन संख्या अंकित की जायेगी। विभाग के द्वारा वितरण की गई प्रपत्र में भवन, मकान, सदस्य की संख्या और परिवार के मुखिया का नाम लिखकर उनका हस्ताक्षर लिया जायेगा। इस पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने बताया कि अगर कही से कोई दिक्कत आती है तो इसके लिए परवेक्षक से सहयोग ले सकते हैं। लेकिन इसको सही समय पर सही ढंग से जन गणना होना चाहिए। इस पर लोगों को आवश्यक निर्देश दी गई।
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!