सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

बिहारी युवक पर आया फिरंगी दुल्हन का दिल, दोनों ने धूमधाम से रचाई शादी

पटना डेस्क: बिहार से प्यार-मोहब्बत की अक्सर कई खबरें सामने आती रहती हैं। एक बार फिर ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां फिरंगी दुल्हन और बिहारी युवक की धूमधाम से शादी हुई है।       डीएम के ड्राइवर ने रचा इतिहास: जानिए IAS ऑफिस

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
9 मई 2023, 09:02 AM (9 मई 2023) 439 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार से प्यार-मोहब्बत की अक्सर कई खबरें सामने आती रहती हैं। एक बार फिर ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां फिरंगी दुल्हन और बिहारी युवक की धूमधाम से शादी हुई है।

डीएम के ड्राइवर ने रचा इतिहास: जानिए IAS ऑफिसर की संघर्ष और प्रेरणा से भरी सफलता की ये कहानी

दरअसल पूरा मामला बिहार के खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत कन्हैयावाचक का है। चौधरी ने जर्मनी की बाला डेनिस हालैंड से शादी रचाई। बताते चलें कि दोनों प्रेमी युगल लंबे समय से जर्मनी में साथ रहते हुए काम कर रहे थे। इसी बीच दोनों में प्यार हो गया, लेकिन घरवालों को जो जब पता चला तो घरवाले और समाज के लोग लंबे समय तक इस शादी को लेकर तैयार नहीं हुए।

हालांकि, बाद में माता-पिता अपने बेटे के प्यार के आगे नतमस्तक हो गए और दोनों के घर वाले ने शादी की इजाजत दे दी। झारखंड के मधुपुर में आयोजित इस शादी समारोह में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों पक्षों ने बैंड बाजा बारात के साथ इस विवाह को संपन्न कराया। घर परिवार बाबा बागेश्वर के आगमन से बिहार में पोस्टर वॉर शुरू, लिखा- ‘अत्याचार से कांपी इंसानियत, राज कर रहे हैवान’…और समाज के लोग इस विवाह के साक्षी बने। इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे जिले में हो रही है। एक विदेशी लड़की से प्यार कर उसे जीवन साथी बनाने का यह अनोखा मामला है। विवाह में शामिल होने के लिए कन्हैयाचक गांव से सैंकड़ों लोग झारखंड गए थे। जबकि हजारों लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस विवाह का आनंद उठाया।

पति रोते हुए पहुंचा थाने, कहा- मेरी पत्नी ने मुझे बिना बताए कर ली दूसरी शादी

वहीं, गांव के लोग अब उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब वह विदेशी दुल्हन कन्हैयाचक आएगी। वधू पक्ष के लोगों में उनके निकट के रिश्तेदारों के साथ-साथ कई अन्य देशों से वधू के दोस्त और सखियां भी आई थीं। ।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!