सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

आयोजन:मनाई गई मेवाड़ रत्न वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 426वीं पुण्यतिथि

  बेगूसराय: रविवार को शहर के वीर कुंवर सिंह चौक पनहास स्थित पार्क में मेवाड़ रत्न वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 426 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प की वर्षा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
19 जनवरी 2023, 01:51 PM (19 जनवरी 2023) 55 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बेगूसराय: रविवार को शहर के वीर कुंवर सिंह चौक पनहास स्थित पार्क में मेवाड़ रत्न वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 426 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प की वर्षा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर पिंकी देवी ने कहा कि इस वीर योद्धा को भारत की जनता हमेशा अपने जेहन में रहेगी, जिन्होंने घास की रोटी खाना पसंद किया लेकिन अत्याचारी बादशाहों के आगे खुद को झुकने नहीं दिया। ऐसे महापुरुष ने भारत की धरती को गौरवान्वित किया।उप महापौर अनिता राय ने भी महाराणा प्रताप के तैल चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ऐसे युग पुरुष बार बार जन्म नहीं लेते हैं। महाराणा प्रताप ने हम सबों के बीच एक ऐसी लकीर खींचीं है, जिस पर चलकर हम सब स्वाभिमान से अपनी मंज़िल को छू सकते हैं।

सदैव होता रहेगा शौर्य और पराक्रम का यशोगान

आर्यभट्ट के निदेशक सह एसएनएनआर कॉलेज, चमथा के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह अमर ने कहा कि अनुशासनप्रियता, निडर प्रवृति,निष्ठा और युद्ध कौशल में निपुण महाराणा विश्व के उन चुनिंदा शासकों में से एक हैं, जिनकी वीरता, शौर्य और पराक्रम का यशोगान सदैव होता रहेगा। उन्होंने महाराणा को अद्वितीय राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और मानसिक व शारीरिक क्षमता का धनी बताते हुए कहा कि समय उन्हें कतई विस्मृत नहीं करेगा।उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप पर अकबर के विश्वासपात्र अब्दुर्ररहीम खानखाना ने लिखा था कि इस संसार में सभी नाशवान हैं लेकिन महाराणा ने धन और भूमि को त्याग दिया पर उन्होंने अपना सिर कभी नहीं झुकाया। हिंदुस्तान के राजाओं में महाराणा ही एकमात्र ऐसे राजा हैं जिन्होंने मातृभूमि के गौरव को बरकरार रखा है।

ऐतिहासिक व्यक्तित्व के धनी थे महाराणा प्रताप

बाइट कम्प्यूटर के निदेशक संजय सिंह ने उनके ऐतिहासिक व्यक्तित्व को दर्शाते हुए कहा कि हल्दीघाटी के ऐतिहासिक युद्ध के बाद इस साहसिक रणबांकुर ने सपरिवार घास की रोटी खाना तो स्वीकार कर लिया लेकिन अकबर की अधीनता को नहीं स्वीकारा। उन्होंने बताया कि अभी भी मेवाड़ के लोग सुबह उठकर देवी देवताओं को नहीं बल्कि राणा को याद करते हैं।अन्य वक्ताओं ने भी उनके व्यक्तित्व पर शब्दों की सरिता बहाकर उन्हें याद किया।

इनलोगों की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

मौके पर पूर्व महापौर संजय कुमार, वार्ड पार्षद उमेश राय, वार्ड पार्षद गौरव सिंह राणा, वार्ड पार्षद पूनम कुमारी, बिहार प्रदेश कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह, समाजसेवी विश्वरंजन सिंह राजू, बाइट कंप्यूटर के निदेशक संजय कुमार, पूर्व प्राचार्य विभाकर सिंह, एन एसयूआई नेता विवेक कुमार, बच्चों की पाठशाला के रौशन कुमार, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंदन कुमार सहित वीरेंद्र सिंह उर्फ विलो सिंह, लाट साहेब, मंटून सिंह, प्रदीप कुमार, विशाल सिंह, श्रवण साह सहित सैंकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।सभी आगत अतिथियों ने इस कार्यक्रम के संयोजक गौरव सिंह राणा की तारीफ़ करते हुए इस कार्यक्रम में आमंत्रित करने को लेकर राणा की प्रशंसा करते हुए अपना आभार प्रकट किया।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!