शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

अनुपम खेर के हाथों मिला डॉ राजन राज को ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड 2022 में एस्ट्रोलॉजर ऑफ़ द ईयर अवार्ड

नई दिल्ली: भारत के जाने माने एस्ट्रोलॉजर और प्रख्यात चिकित्सक डॉ. राजन राज को ब्रांड एम्पावर ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड 2022 के तीसरे संस्करण में एस्ट्रोलॉजर ऑफ़ द ईयर अवार्ड का अवार्ड मिला. उन्हें यह अवार्ड मुंबई में मशहूर फिल्म अभिनेता अनुपम

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
11 मई 2022, 04:34 PM IST (11 मई 2022) अपडेट: 26 अक्टूबर 2026, 02:29 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

नई दिल्ली: भारत के जाने माने एस्ट्रोलॉजर और प्रख्यात चिकित्सक डॉ. राजन राज को ब्रांड एम्पावर ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड 2022 के तीसरे संस्करण में एस्ट्रोलॉजर ऑफ़ द ईयर अवार्ड का अवार्ड मिला. उन्हें यह अवार्ड मुंबई में मशहूर फिल्म अभिनेता अनुपम खेर के हाथों मिला. यह अवार्ड देशभर में गिने चुने लोगों को ही मिलता है. इसके पहले भी डॉ राजन राज को माधुरी दीक्षित द्वारा 2019 में बिहार के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर का अवार्ड मिल चुका है और अब यह अवार्ड उन्हें अनुपम खेर के हाथों मिला.(अनुपम खेर के हाथों)

कोविड महामारी के समय जब भारत के साथ साथ पूरी दुनिया को वैक्सीन के लिए लड़ रही थी, और बेसब्री से इंतज़ार कर रही थी. उस वक़्त डॉ. राजन राज द्वारा कोवीड 19 से सम्बंधित भविष्यवाणी का यूट्यूब पर अपलोड वीडियो पूरी दुनिया में तेजी से वायरल हुआ.  इसको प्रधानमंत्री कार्यालय में भी देखा गया.   प्रधानमंत्री के बारे में भी उनकी भविष्य वाणी सच साबित  हुई. उन्होंने अभी हाल ही में पाकिस्तान की सरकार के गिरने की भविष्यवाणी की थी.  वे डॉक्टर के साथ – साथ एस्ट्रोलॉजर हैं और गीत संगीत में भी उनकी बेहद रूचि रही है. डॉ. राज को पूर्व में इनके द्वारा की गयी भविष्यवाणियों और ज्योतिष शास्त्र के क्षेत्र में किये गए उत्कृष्ट कार्यों को देखकर इन्हें कोलकाता में आयोजित विश्व ज्योतिष सम्मेलन में अमेरिका, इटली, मॉरीसस, बुलगारिया, स्विट्जरलैंड, बर्मा, बांग्लादेश और म्यांमार से आये प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पश्चिम बंगाल के तत्कालीन राज्यपाल के हाथों ‘मॉडर्न साईस नेनो टेक्नोलॉजी फॉर ज्योतिष’ के समन्वय विषय पर स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया जा चुका है.(अनुपम खेर के हाथों)

Read Also: भारत के एक और रेलवे स्टेशन का का होगा कायाकलप, होंगी विश्वस्तरीय स्तर की सुविधाएँ

बिहार के सिवान जिले के मूल निवासी डॉ. राज ने अपनी स्कूली शिक्षा डी ए वी हाई स्कूल से ग्रहण की और बाद में उच्च शिक्षा हासिल करने के इरादे से वे गोरखपुर, दिल्ली, कोलकाता, दरभंगा, राजस्थान और डॉलैंड आदि शहरों में आते जाते रहे. ग़ौरतलब है कि डॉ राजन राज विश्व की प्रसिद्ध संस्था महर्षि वैदिक यूनिवर्सिटी हॉलैंड में भी अपनी सेवा दे चुके हैं और पूरे यूरोपियन देशों में काफी काम किया है. हॉलेंड , जर्मनी, फ्रांस, स्वीटजरलैंड, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क आदि देशों में सराहनीय काम किया है.

बदलते वक्त के साथ डॉ. राज ने अल्टरनेटिव मेडिसिन में एम डी की पढ़ाई पूरी की. साथ ही ज्योतिष शास्त्र में बिहार के दरभंगा से पी एच डी की डिग्री भी हासिल किया. प्रतिभा के धनी डॉ. राजन राज की करोना के सन्दर्भ में की गयी भविष्यवाणियों की चर्चा आज पूरी दुनिया में है.  अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में बराक ओबामा की चुनावी जीत, ICC वर्ल्ड कप 2011 में भारत की जीत, 2011 आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की जीत, साल 2014 और 2019 में नरेंद्र मोदी की जीत जैसी भविष्य वाणी ने उन्हें वर्ल्ड वाइड ख्याति दी.

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.