सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी में पार्ट थ्री की परीक्षा का डॉ. अनवर इमाम ने लिया जायजा

  आरा:-वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनवर इमाम की स्नातक खण्ड तीन सत्र 2019-22 की चल रही परीक्षा में केंद्रों के नियमित निरीक्षण से स्वच्छ एवं निष्पक्ष परीक्षा के संचालन को काफी बल मिला है और केंद्रों पर शांतिपूर

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
30 जनवरी 2023, 05:11 PM (30 जनवरी 2023) 658 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

आरा:-वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनवर इमाम की स्नातक खण्ड तीन सत्र 2019-22 की चल रही परीक्षा में केंद्रों के नियमित निरीक्षण से स्वच्छ एवं निष्पक्ष परीक्षा के संचालन को काफी बल मिला है और केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त परीक्षा की तस्वीर दिखने लगी है।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनवर इमाम की सक्रियता और परीक्षाओं के ससमय संचालन की दिशा में उठाये जा रहे कदमो की यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक गलियारों में खूब प्रशंसा हो रही है।

परीक्षा नियंत्रक डॉ अनवर इमाम नियमित रूप से मुख्यालय के एक एक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर केंद्राधीक्षकों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं।उन्होंने सोमवार को भी टीएसआई महिला कॉलेज,एचडी जैन कॉलेज सहित कई परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया और परीक्षार्थियों की सुविधाओं को केंद्रों पर बहाल करने का केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिए।

उन्होंने केंद्रों पर परीक्षार्थियों की समय गंवाए बिना प्यास बुझाने के लिए शुद्ध पेयजल की परीक्षा हॉल के बाहर व्यवस्था करने के भी निर्देश प्राचार्य सह केंद्राधीक्षकों को दिए।

वीकेएसयू के परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों की तारीफ भी की और कहा कि परीक्षा में यह बदलाव ही छात्रों के बेहतर करियर निर्माण का सपना पूरा करेगा।

उन्होंने युद्ध स्तर पर केंद्रों का निरीक्षण करते हुए स्नातक खण्ड तीन की परीक्षा के सफल संचालन के लिए हर सम्भव कदम उठाने की कोशिश की है।

परीक्षा केंद्रों पर हुई गड़बड़ियों की वजह से बड़े पैमाने पर होने वाले पेंडिंग रिजल्ट में कमी लाने के उद्देश्य से पहली बार उन्होंने परीक्षा हॉल में ही मेमो तैयार कराने और परीक्षा हॉल में ही उत्तरपुस्तिकाओं को सील कराने के निर्देश केंद्राधीक्षकों को दिए हैं।इससे पेंडिंग रिजल्ट की समस्या खत्म हो जाएगी।

परीक्षा नियंत्रक ने यूनिवर्सिटी की सभी परीक्षाओं को पटरी पर लाने की कोशिशें युद्ध स्तर पर शुरू कर दी है।परीक्षा नियंत्रक के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में बनाई गई नई रणनीति के बाद से परीक्षा में आमूलचूल परिवर्तन और पिछड़े हुए सत्रों को नियमित करने का सार्थक परिणाम अब सामने दिखने लगा है।

गत 28 जनवरी से शुरू हुई स्नातक खण्ड तीन की परीक्षा के दौरान आरा में परीक्षा हॉल में पहुंच कर उन्होंने परीक्षार्थियों के सिटिंग अरेंजमेंट को भी देखा और कुछ केंद्रों पर एक बेंच पर दो परीक्षार्थियों के बैठकर परीक्षा देने की व्यवस्था की सराहना भी की।

जिस तरह स्नातक खण्ड तीन की परीक्षा के आयोजन को लेकर परीक्षा नियंत्रक ने सक्रियता दिखाई है,उससे लगने लगा है कि ससमय पार्ट थ्री के परीक्षा के परिणाम भी सामने आएंगे।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनवर इमाम के भोजपुर जिले के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और परीक्षाओं के जायजा लेने से परीक्षा केंद्रों पर भी हलचल बढ़ गई है।परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश के पूर्व केंद्राधीक्षकों द्वारा छात्रों की गहन तलाशी से लेकर प्रवेश पत्रों की परीक्षार्थियों से मिलान करने के बाद ही परीक्षा में शामिल होने की अनुमति देने जैसी कार्रवाई तेज हो गई है।

डॉ. अनवर इमाम के स्नातक खण्ड तीन की परीक्षाओं के निरीक्षण के परिणाम भी सामने आने लगा है।मुन्ना भाई बनकर दूसरे की परीक्षा देने वाले लोगो से लेकर फर्जी एडमिट बनाकर परीक्षा में शामिल हुए लोगों को पकड़ा जाने लगा है।

आरा में कई केंद्रों पर ऐसे फर्जी परीक्षार्थियों की धर पकड़ हुई है जिससे परीक्षा की गरिमा को धूमिल होने से बचाया जा सका है।

परीक्षा नियंत्रक ने विश्वविद्यालय अंतर्गत सभी 41 परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षकों से नियमानुकूल स्वच्छ एवं निष्पक्ष परीक्षा का संचालन कराने का निर्देश दिया है।

परीक्षा नियंत्रक के निर्देश के बाद परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक भी पूरी सतर्कता बरतने में लगे हैं और परीक्षार्थियों की सुविधाओं का ख्याल भी रखा जा रहा है।

कई परीक्षा केंद्रों पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था होने की बात कही जा रही है ताकि परीक्षार्थियों को समय नष्ट किये बिना पीने का पानी उपलब्ध हो सके।

वीकेएसयू के परीक्षा विभाग द्वारा जिला प्रशासन से सहयोग का आग्रह किया गया है बावजूद इसके कई परीक्षा केंद्रों पर जिला प्रशासन का सहयोग नही मिल सका है।

कई परीक्षा केंद्रों पर बिना पुलिस बल की मौजूदगी में केंद्राधीक्षकों द्वारा परीक्षार्थियों की मुख्य प्रवेश द्वार पर सघन तलाशी ली जा रही है और फिर उन्हें परीक्षा केंद्रों के भीतर प्रवेश की इजाजत दी जा रही है।

परीक्षा नियंत्रक के ईमानदार प्रयासों और दूरगामी सोंच का नतीजा है कि वीकेएसयू के 41 परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध रूप से स्नातक खण्ड तीन की परीक्षा का सफल संचालन जारी है और परीक्षा की प्रक्रिया में कई स्तर पर बदलाव अब साफ दिखने लगा है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!