रविवार, 20 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

हनुमान मंदिर के चारों ओर तीन दिन से घूमता रहा कुत्ता, वीडियो वायरल

बिजनौर : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच चर्चा और बहस दोनों को जन्म दे दिया है। यह वीडियो नगीना क्षेत्र के पास स्थित नंदपुर गांव का बताया जा रहा है, जहां एक

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
14 जनवरी 2026, 09:39 AM (14 जनवरी 2026) 304 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बिजनौर : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच चर्चा और बहस दोनों को जन्म दे दिया है। यह वीडियो नगीना क्षेत्र के पास स्थित नंदपुर गांव का बताया जा रहा है, जहां एक कुत्ता पिछले तीन दिनों से गांव के हनुमान मंदिर के चारों ओर परिसर में लगातार बजरंगबली की मूर्ति के चारों ओर चक्कर लगाता नजर आ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुत्ता दिन हो या रात, मंदिर परिसर से बाहर नहीं गया और लगातार वहीं घूमता रहा। उसकी यह गतिविधि गांव वालों के लिए हैरानी का कारण बन गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि लंबे समय तक घूमने के बाद कुत्ता कुछ देर के लिए मंदिर में बैठ गया था। इसी दौरान एक कबूतर उड़कर आकर उसके ऊपर बैठ गया और कुछ ही समय बाद उस कबूतर की मौत हो गई। वीडियो के साथ इसे “प्रभु की लीला” बताते हुए साझा किया गया है।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने इस घटना को बजरंगबली से जुड़ा चमत्कार बताया और इसे आस्था से जोड़कर देखा। कुछ लोगों का कहना है कि जानवरों का इस तरह मंदिरों से जुड़ना और लंबे समय तक वहां रहना सामान्य बात नहीं है। वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे पिछले जन्म की भक्ति से जोड़ते हुए भावनात्मक टिप्पणियां भी कीं।

हालांकि, दूसरी ओर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना को संयोग और प्राकृतिक व्यवहार करार दिया। उनका मानना है कि जानवरों के व्यवहार को सीधे चमत्कार से जोड़ना उचित नहीं है और ऐसे मामलों में वैज्ञानिक तथा तार्किक पहलुओं पर भी ध्यान देना चाहिए।

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां एक वर्ग इसे आस्था और विश्वास से जोड़कर देख रहा है, वहीं दूसरा वर्ग इसे सामान्य घटना मानते हुए भावनाओं में बहने से बचने की सलाह दे रहा है। इस तरह यह मामला आस्था बनाम तर्क की बहस का एक और उदाहरण बन गया है।

तेज प्रताप यादव का चूड़ा-दही भोज, पिता की परंपरा निभाने के साथ दिखा सियासी संदेश

SUBSCRIBE OUR CHANNEL :- MEDIA DARSHAN

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!