बुधवार, 4 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

रोहतास: जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने प्रखंड कार्यालय, पंचायत व पंडुका में बनने वाले पुल का किया निरीक्षण

नौहट्टा| नौहट्टा प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय सहित कई योजनाओं की जांच शनिवार को जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने किया। नौहट्टा उच्च विद्यालय में  पहुंच पंजियो की जांच की। विद्यालय में बच्चों की स्थिति कम होने पर प्रधानाध्यापक अजय सिंह को वि

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
9 जुलाई 2022, 04:47 PM IST (9 जुलाई 2022) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 03:13 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

नौहट्टा| नौहट्टा प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय सहित कई योजनाओं की जांच शनिवार को जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने किया। नौहट्टा उच्च विद्यालय में  पहुंच पंजियो की जांच की। विद्यालय में बच्चों की स्थिति कम होने पर प्रधानाध्यापक अजय सिंह को विद्यालय के बच्चों के अभिभावकों के साथ बैठक करने, इंटर का वर्ग चलाने के लिए व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। सभागार में सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से  “जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा” के सफल आयोजन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा  बैठक की। (रोहतास: जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार)

Read Also: चन्दौली: उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजनों को जल्द मिलेगी वातानुकूलित बसों में निः शुल्क यात्रा की सौगात, यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने लखनऊ में दिया संकेत

जिलाधिकारी ने कहा कि बिहार राज्य ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए औसत प्रजनन दर  3.0 की प्राप्ति की है। साथ ही गर्भ निरोधक प्रचलन दर में भी अच्छी बढ़ोत्तरी की है। अतएव जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के सफल आयोजन हेतु दोनो पक्षों, यथा जनजागरूकता तथा परिवार नियोजन सेवाओं के तहत प्रदान की जाने वाली सेवाओं ( यथा कॉपर टी, गर्भनिरोधक सूई, बंध्याकरण एवं नसबंदी की सेवा) प्रदान करने पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जाना है। उन्होंने 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य मेला के आयोजन एवं 21 जुलाई को परिवार नियोजन दिवस के सफल आयोजन का निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिया।(रोहतास: जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार)
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से जिला के सभी 472 स्वास्थ्य उप केंद्रों पर एएनएम की ससमय उपस्थिति अनवरत रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया। उन्होंने सिविल सर्जन को सभी जीएनएम व एएनएम की प्रतिनियुक्ति रद्द करने के निर्गत आदेश के आलोक में उन सभी को अपने मूल पदस्थापन स्थल पर शनिवार को अपराह्न तक योगदान करा लेने का निर्देश दिया। पंडुका पुल निर्माण स्थल पर पहुंच बिहार झारखंड की दूरी और हो रहे कार्यों का मुआयना किया। परछा विद्यालय में जाकर बच्चों को पढाया तथा शिक्षकों को बताया कि बच्चे अंग्रेजी विषय में काफी कमजोर हैं, इन्हें दुरूस्त करें।
तिअरा खुर्द पंचायत में पीएचइडी के नलजल योजना तथा स्वास्थ्य उपकेंद्र की जांच की। ग्रामीणों ने नल जल से पेयजल मिलने की बात कही। वहीं दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने की मांग की। जिलाधिकारी ने बुधवार को कैंप लगाकर प्रमाणपत्र बनवाने का निर्देश बीडीओ को दिया।यदुनाथपुर पंचायत के बेल्दूरीया विद्यालय में बच्चों को पढ़ाया और  बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। बेल्दूरीया व जारादाग के ग्रामीणों ने यदुनाथपुर थाना चौक से उत्तर प्रदेश राज्य के सरहद तक सड़क निर्माण कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश के सरहद तक जाकर सड़क का मुआयना किया।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.