खगड़िया/बेलदौर प्रखंड अंतर्गत कैंजरी पंचायत के वार्ड नंबर 5 लाल घाट मुसहरी में रविवार को दोपहर 12 बजे भारतीय मूसहर भुइयां परिवार जिला इकाई खगड़िया की एक दिवसीय बैठक हुई। उक्त बैठक की अध्यक्षता एवं समापन शिक्षक सचिंदर सादा के द्वारा किया गया। उक्त बैठक में बेलदौर कोर कमेटी का गठन किया गया जिसमें बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सादा को सर्वसम्मति से चुना गय।
वही प्रखंड सचिव मानटून सादा, प्रखंड उपाध्यक्ष रामशरण सादा, प्रखंड संयोजक अकाली सादा विकास मित्र, प्रखंड कोषाध्यक्ष पुलकित कुमार को बनाया गया है। उक्त कमेटी का विस्तार सेंट्रल कोर कमिटी के सदस्य दिलचंद सादा के दिशा निर्देश पर किया गया है। बैठक में शामिल भारतीय मुसहर परिवार के निम्न सदस्यों ने भाग लेते हुए अपना विचार प्रमुखता से रखा उन्होंने संगठन की मजबूती एवं विस्तारीकरण पर चर्चा करते हुए बताया कि आज के युग में, सभी समुदाय के लोगों को शिक्षा पर जोड़ देना चाहिए वहीं उन्होंने सामाजिक उत्थान, बाल विवाह उत्पीड़न, शराबबंदी ,पर भी उन्होंने अपना विचार विस्तार पूर्वक रखा।वही मधुबनी से आए सेंट्रल कोर कमेटी के सदस्य विनोद क्रांति, अरुण सादा अधिवक्ता संघ जिला अध्यक्ष बीएमबीपी खगड़िया कृष्ण कुमार सादा मीडिया प्रभारी खगरिया, रोशन राज जिला उपाध्यक्ष, अमित कुमार जिला संयोजक, पंकज कुमार जिला कोषाध्यक्ष ,ने अपने अपने विचार को प्रकट किया
। सभा को संबोधित करते हुए शिक्षक सचिंदर सादा ने कहा कि सभी समुदाय के लोग अपना अपना संगठन बनाकर अपनी एकता एवं मजबूती की परिचय देते हैं इसलिए इसलिए सभी आदमी को एकत्रित होने की आवश्यकता है जिसमें हम सभी आदमी लगे हुए हैं और सफलता भी मिल रही है। हर किसी को संगठन बनाने से एकता का परिचय मिलता है और एकता में ही बल है। वही शिक्षक सचिंदर सादा के द्वारा नवगठित टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दिया गया उन्होंने कहा सभी स्वतंत्र होकर अपना अपना कार्यों को निभाने का प्रयास करें ताकि अपनी समाज के उत्थान हेतु अपनी सहभागिता को बनाए रखें। उक्त बैठक में कैंजरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि किशोर सादा, छोटेलाल सादा,टुभुकलाल सादा,कारी सादा, बलराम सादा के साथ सैकड़ों की संख्या में मुसहर समुदाय के लोग मौजूद थे।
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!