सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

आधे से अधिक सजा काट चुके कैदियों को छोड़ने पर चर्चा, जुर्म स्वीकार करने वालों का लोक अदालत में चलेगा मुकदमा

चंदौली : चंदौली जिले में आज माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेशानुसार प्रभारी जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जगदीश प्रसाद की अध्यक्षता में जनपद न्यायाधीश के विश्राम क

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
2 अगस्त 2022, 11:28 AM (2 अगस्त 2022) 673 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

चंदौली : चंदौली जिले में आज माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेशानुसार प्रभारी जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जगदीश प्रसाद की अध्यक्षता में जनपद न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में एक बैठक करके ऐसे बंदी जो अपनी सजा की अवधि में से आधी सजा काटकर के जेल में हैं, उनको छोड़े जाने पर विचार किया गया । साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि जो विचाराधीन अपना जुर्म स्वीकार करते हैं, उनको लोक अदालत में शामिल कर उनके वादों का निस्तारण करें । (अदालत में चलेगा मुकदमा अदालत में चलेगा मुकदमा)

इंडिया गेट को गिराकर उस स्थान पर “अद्वितीय भारतीय स्वतंत्रता स्मारक” बनाने की मांग

इस बैठक में जिला मजिस्ट्रेट/सदस्य की तरफ से उपजिलाधिकारी सदर अजय मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक सुखराम भारती, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज सीनियर डिविजन दीपक कुमार मिश्रा व अधीक्षक जिला कारागार वाराणसी की तरफ से अपर जेल अधीक्षक जयशंकर सिंह उपस्थित रहे।उक्त बैठक में माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिए गए दिशा-निर्देशों एवं दिनांक 25.07. 2022 को हुई बैठक में किए गए विचार विमर्श पर समीक्षा की गई। बैठक में ऐसे बंदी जो अपनी सजा की अवधि में से आधी सजा काटकर के जेल में हैं उनको छोड़े जाने पर विचार किया गया । साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि जो विचाराधीन अपना जुर्म स्वीकार करते हैं उनको लोक अदालत में शामिल कर उनके वादों का निस्तारण करें । इसके साथ ही साथ बैठक में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13.08. 2022 के बारे में भी चर्चा की गई। उपस्थित अधिकारीगण से प्रत्याशा की गई कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का भी निस्तारण कराया जाए।

नॉयज ने पैन इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनरशिप की घोषणा की 

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!