शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

सदर अस्पताल सासाराम में हुआ दीदी की रसोई का उद्घाटन

सासाराम। जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार के द्वारा शनिवार को सदर अस्पताल, सासाराम में दर्पण जीविका दीदी की रसोई का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही सासाराम जिले में दीदी की रसोई खुलने से  सदर अस्पताल के भरती मरीजों को स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
12 मार्च 2022, 10:45 PM IST (12 मार्च 2022) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 07:38 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम। जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार के द्वारा शनिवार को सदर अस्पताल, सासाराम में दर्पण जीविका दीदी की रसोई का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही सासाराम जिले में दीदी की रसोई खुलने से  सदर अस्पताल के भरती मरीजों को स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध हो सकेगी । स्वास्थ विभाग के साथ हुए इकरारनामे के अनुसार सासाराम के सदर  अस्पताल में दीदी की रसोई खोली गई है, जो यहाँ भर्ती होने वाले मरीजों को स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराएगी। साथ ही भरती मरीजों के अलावा मरीजों के परिवार एवं अन्य लोग के लिए भी दीदी की रसोई में भोजन उचित दर पर उपलब्ध रहेगा।
भर्ती मरीजों को मुफ्त में मिलेगा शुद्ध और पौष्टिक भोजन
सासाराम जिला  के इस ‘दीदी की रसोई’ का संचालन ‘दर्पण जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ’ की जीविका दीदियों द्वारा किया जायेगा। उद्घाटन करने के बाद जिलाधिकारी व एसपी ने दीदी की रसोई में बने भोजन का भी लुफ्त उठाया। जिला परियोजना प्रबंधक ने बताया कि दर्पण जीविका संकुल स्तरीय संघ के द्वारा दीदी की रसोई में खाना बनाने वाले दीदियों का केरल के कुदुमश्री परियोजना के द्वारा प्रशिक्षित किया जा चुका है । उन्होंने बताया कि ”दीदी की रसोई के माध्यम से जीविका एक वैल्यू-चेन बनाने के लक्ष्य पर कार्य कर रही है। सभी जिले में जिला एवं अनुमंडल अस्पतालों के आलावा भी दीदी रसोई अन्य विभागों में भी सफलतापूर्वक संचालित है।
इस अवसर पर सासाराम डीडीडी शेखर आनंद, डिहरी डीएसपी नवजोत सिम्मी, बिक्रमगंज एसडीएम, सिविल सर्जन डॉ अखिलेश कुमार, एंसीडीओ डॉ के एन तिवारी के अलावा दर्पण जीविका महिला संकुल संघ के मैनेजर रिचा नन्दा, अध्यक्ष बैजन्ती देवी, सचिव मीना देवी, कोषाध्यक्ष माया देवी उपस्थित थे। इसके अलावा जीविका प्रखंड कार्यालय से मैनेजर सुधीर बहादुर, रचना कुमारी, हरेन्द्र कुमार , जीविका जिला कार्यालय से नॉन फार्म मैनेजर आकांक्षी मिश्रा, रविन्द्र कुमार, सुधीर कुमार, शशि कुमार, संजय कुमार, पवन कुमार, आलोक उपाध्याय तथा अन्य कर्मी उपस्थित थे।