तेघड़ा:- 8 फरवरी बुधवार को प्रखंड कार्यालय के अटल कलाम भवन के सभागार में प्रखंड प्रमुख नरेश पासवान की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक की गई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य ,सड़क, आंगनवाड़ी , मनरेगा, जन वितरण प्रणाली, प्रधानमंत्री आवास ,शौचालय, भूमि संबंधित आदि विभिन्न योजनाओं की चर्चा की गई। बैठक में प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न मुद्दों को उठाया गया। विधायक राम रतन सिंह ने अगली बैठक में सभी पदाधिकारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उपस्थित पदाधिकारियों को अपने-अपने कार्यशैली में बदलाव लाने एवं सभी कार्यालयों का समय पर संचालन एवं कार्यों के संपादन में तत्परता लाने को गंभीरता से हिदायत देते हुए कहा कि अंचल के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर जमींन के अभाव में इधर-उधर बसे परिवारों का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार किया जाए ताकि वैसे लोगों को स्थाई रूप से उसका पुनर्वास के लिए निदान निकाला जा सके। जिला परिषद शिव चंद्र महतो ने अंचल में लंबित भूमि से संबंधित किसानों की समस्या, क्षेत्र के कई अर्ध निर्मित सड़क, पेय जल आदि मुद्दा उठाते हुए कहा कि पंचायत समिति के महत्वपूर्ण बैठक में सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति पिछले बैठक से भी नगण्य है। इसलिए अनुपस्थित पदाधिकारियों के प्रति संज्ञान लेने की आवश्यकता है। बैठक में फुलवरिया थाना अध्यक्ष, बीसीओ, बिजली विभाग, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, जीविका बीपीएम, समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन,अवर निबंधक एवं कार्यपालक अभियंता भवन, पीएचडी एवं विद्युत विभाग बरौनी, लघु सिंचाई प्रमंडल तेघड़ा अंचल प्रमंडल की अनुपस्थिति से क्षेत्र की विकास योजनाओं में आ रही शिथिलता पर चिंता जाहिर किया गया। बैठक में पिढ़ौली के मुखिया अनुराग कुमार, बरौनी एक मुखिया पंकज सिंह राधे-राधे, बरौनी 3 के मुखिया अमलेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार शंकर, अनुज कुमार एवं सुरेश पासवान ने, आंगनवाड़ी केंद्रों का नियम पूर्वक संचालन, भूमि हिनों को बासगीत पर्चा एवं रशिद मुहैया करवाने, नल जल योजनाओं में पानी की शुद्धता एवं नियमित संचालन की देखरेख, अधूरे लंबित रोड निर्माण एवं पुल निर्माण, निपानियां गुप्ता बांध पर बसे विस्थापितों के लिए जमींन एवं आवास की व्यवस्था, तथा प्रत्येक योजना के क्रियान्वयन में विभागीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों की सक्रियता के अलावे जनप्रतिनिधियों के मान सम्मान के साथ ही सुरक्षा आदि मुद्दों पर पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करवाया गया । बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडे, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार श्रीवास्तव, तेघड़ा थाना अध्यक्ष संजय कुमार,प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभय कुमार चौधरी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रतिमा आचार्य , जिला पार्षद सदस्य शिव चंद्र महतो, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राकेश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर राजीव कुमार, मनरेगा के प्रोग्राम पदाधिकारी आनंद कुमार दास, पशु चिकित्सा पदाधिकारी,चिल्हाय के मुखिया अरविंद कुमार, पकठौल के पंकज कुमार सहनी, बरौनी एक के मुखिया पंकज सिंह राधे-राधे, बरौनी 3 के अमलेश राय, पिढ़ौली अनुराग कुमार, गौरा 2 पंकज पासवान,बरौनी दो मुखिया प्रतिनिधि देवराज सिंह, बौघु सिंह,पंचायत समिति सदस्य सुरेश पासवान, बिंदु देवी, संजीव कुमार अनुज कुमार , विवेक कुमार, महेंद्र ठाकुर के अलावे कर्मी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
पंचायत समिति की बैठक से नदारद रहे विभागीय अधिकारी
तेघड़ा:- 8 फरवरी बुधवार को प्रखंड कार्यालय के अटल कलाम भवन के सभागार में प्रखंड प्रमुख नरेश पासवान की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक की गई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य ,सड़क, आंगनवाड़ी , मनरेगा, जन वितरण प्रणाली, प्रधानमंत्री आवास ,शौचाल
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!