शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

गाजीपुर: चौधरी चरणसिंह पम्प कैनाल से निकलने वाले रजवाहा में डूबने से अधेड़ की मौत

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के गहमर रजवाहा में सिचाई विभाग कालोनी के पास सोमवार की शाम नहर में नहाते समय एक अधेड़ डूब गया। घटना के बाद वहा लोगों की भीड़ लग गई। काफी खोजबीन के बाद शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके परिजन

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
5 जुलाई 2022, 04:31 PM IST (5 जुलाई 2022) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के गहमर रजवाहा में सिचाई विभाग कालोनी के पास सोमवार की शाम नहर में नहाते समय एक अधेड़ डूब गया। घटना के बाद वहा लोगों की भीड़ लग गई। काफी खोजबीन के बाद शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके परिजन को सौप दिय। स्टेशन बाजार स्थित पटखौलिया मुहल्ला वार्ड नं० 5 निवासी सीताराम बिन्द (52) सोमवार की देर शाम गहमर रजवाहा में सिचाई विभाग कालोनी के पास नहर में स्नान करने लगे। नहर में पानी अधिक होने के कारण वह डूब गये।(गाजीपुर: चौधरी चरणसिंह पम्प)

पटना: मोटोरोला ने लॉन्च किया अपना प्रीमियम एवं स्टाइलिश स्मार्टफोन मोटो जी42

काफी देर तक वह घर नही आये तो परिजन को चिंता हुई। परिवार के लोग उनकी तलाश करने लगे। खोजते हुए परिजन जब सिचाई विभाग कालोनी के पास नहर के पास पहुंचे तो देखा कि सीढ़ी पर उनका कपड़ा पड़ा है। परिजन नहर में डूबने की आशंका से परेशान हो गये। इसकी जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने शव की तलाश करने के लिए नहर को बंद कराया।(गाजीपुर: चौधरी चरणसिंह पम्प)

इसके बाद ग्रामीण शव की तलाश करने लगे। काफी खोजबीन के बाद देर रात सिचाई विभाग कालोनी के सामने नहर में शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। बताते है कि सीताराम बिन्द दिहाड़ी मजदूरी कर घर गृहस्थी चलाते थे। इनके दो बेटा व दो बेटी है।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.