शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

लालू यादव के लिए बेटी रोहिणी आचार्य दान करेगी किडनी

पटना : किडनी (गुर्दा) की बीमारी से जूझ रहे राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक लालू प्रसाद यादव की जान बचाने के लिए उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी किडनी दान करने का फैसला कर लिया है। इस बात की जानकारी यादव परिवार के करीबी सूत्रों के हवाले से साम

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
12 नवंबर 2022, 09:19 AM IST (12 नवंबर 2022) अपडेट: 5 नवंबर 2026, 06:59 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना : किडनी (गुर्दा) की बीमारी से जूझ रहे राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक लालू प्रसाद यादव की जान बचाने के लिए उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी किडनी दान करने का फैसला कर लिया है। इस बात की जानकारी यादव परिवार के करीबी सूत्रों के हवाले से सामने आई है कि लालूजी को रोहिणी की किडनी का प्रत्यारोपण किया जाएगा। 

इस समय लालूजी जमानत पर जेल से बाहर दिल्ली में हैं। पिछले दिनों वे किडनी का इलाज कराने सिंगापुर गए थे जहां अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के घर पर ही ठहरे थे। कथित चारा घोटाला के मामलों में शामिल होने के कारण उन्हें जेल की सज़ा हो चुकी है और कोर्ट से उन्हें सीमित समय में देश वापस लौट आने की शर्त पर विदेश जाने की इजाजत मिली थी। इस वजह से उन्हें बिना पूरा इलाज कराए ही स्वदेश वापस लौटना पड़ा। यादव परिवार के भीतर से सामने आई जानकारी के हवाले से बताया जा रहा है कि सिंगापुर में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें किडनी का प्रत्यारोपण कराने की सलाह दी है। डॉक्टरों की इस सलाह के बाद सिंगापुर में ही रहनेवाली लालूजी की बेटी रोहिणी ने अपने पिता को जीवन दान देने के लिए अपनी किडनी दान करने का फैसला किया है। हालांकि किडनी प्रत्यारोपण की सर्जरी कहां और कब होगी इसके बारे में अभी यादव परिवार की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।