सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

दरभंगा: 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में मैथिली फिल्म धुइन को शामिल होने से मैथिली भाषी में खुशी

75 वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में मैथिली फिल्म ‘धुइन’ को शामिल होने से मैथिलभाषी में खुशी की लहर, थियेटर कलाकारों के संघर्ष पर केंद्रित है मैथिली फ़िल्म धुइन दरभंगा: मैथिली भाषा मे बनी फिल्म ‘धुइन’ को फ्रांस के कान में

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
21 मई 2022, 11:34 AM (21 मई 2022) 694 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

75 वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में मैथिली फिल्म ‘धुइन’ को शामिल होने से मैथिलभाषी में खुशी की लहर, थियेटर कलाकारों के संघर्ष पर केंद्रित है मैथिली फ़िल्म धुइन

दरभंगा: मैथिली भाषा मे बनी फिल्म ‘धुइन’ को फ्रांस के कान में चल रहे 75 वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल किया गया है. जो बिहार समेत मैथिलभाषी लोगो के लिए गर्व की बात है. वही मैथिली फिल्म का चयन से यहां के फिल्मकारों में काफी उत्साह है. 26 मई तक चलने वाले फ़िल्म महोत्सव में देश विदेश की कई फिल्में चयनित किया गया है. जिसे फ़िल्म महोत्सव दौरान निर्णायक मंडल देखेगे और बेस्ट फ़िल्म को पुरस्कृत करेंगे. (दरभंगा: 75वें कान्स फिल्म)

Read Also: रोहतास: डेहरी को जिला और नगर निगम बनने की संभावना बढ़ी, कैट और डेहरीयांश ने तेज किया जिला बनाने का मुहिम

इस कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में भारत से छह फिल्मों का चयन किया गया है. इनमें रॉकेट्री – द नांबी इफेक्ट (हिंदी, अंग्रेजी, तमिल), गोदावरी (मराठी), अल्फा बीटा गामा (हिंदी), बूमबा राइड (मिशिंग), धुइन (मैथिली) और निराये थाथकलुल्ला मरम (मलयालम) भाषा की फिल्म हैं. मैथिली भाषा में बनी फिल्म ‘धुइन’ का मैथिली अर्थ धुंध होता है। इस फ़िल्म का निर्देशन दरभंगा निवासी अचल मिश्रा ने किया है. फिल्म में एक ऐसे महत्वाकांक्षी कलाकार को दिखाया गया है, जो बिहार के एक छोटे से शहर से निकलकर मुंबई में बड़े पर्दे पर छाना चाहता है. (दरभंगा: 75वें कान्स फिल्म)

इस फ़िल्म में दिखाया जाता है कि युवा के कदम थियेटर के मंच से सीधे बड़े पर्दे की छलांग लगाने को बेताब रहता है. इस बीच उसे खूब संघर्ष करना पड़ता है और इस फिल्म में इसके साथ ही कोरोना के समय देशभर में लॉकडाउन की स्थिति और इसकी वजह से आए आर्थिक संकट के दौर को बहुत प्रभावी ढंग से पर्दे पर उतारा गया है. लॉकडाउन के समय की परेशानियों संग भयावहता को फ़िल्म में दर्शक महसूस करेंगे. इस फ़िल्म को इस वर्ष जनवरी में मुंबई में हुए मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है.

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!