शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

Cyclone Mocha: चक्रवाती तूफान मोचा ने पकड़ी दोगुनी रफ्तार, बिहार में भी दिखेगा असर, NDRF की टीमें तैनात

Cyclone Mocha: बंगाल खाड़ी में अब तूफान मोचा ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। एक तरफ जहां समंदर की लहरें उफान पर हैं, वहीं हवाएं भी 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। आईएमडी की मानें तो Cyclone Mocha ने बांग्लादेश में चटगांव, बर

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
15 मई 2023, 11:27 AM IST (15 मई 2023) अपडेट: 24 अक्टूबर 2026, 04:55 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Cyclone Mocha: बंगाल खाड़ी में अब तूफान मोचा ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। एक तरफ जहां समंदर की लहरें उफान पर हैं, वहीं हवाएं भी 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। आईएमडी की मानें तो Cyclone Mocha ने बांग्लादेश में चटगांव, बरिसाल तटीय क्षेत्रों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है।

बिहार के इन जिलों को सीएम नीतीश देंगे बड़ी सौगात, एक साथ खत्म होंगी कई मुश्किलें!

एक रिपोर्ट के अनुसार चक्रवाती तूफान मोचा पिछले करीब चार दिनों से सुर्खियों में बना है। मौसम विभाग ने बीते शुक्रवार को चेतावनी दी थी कि कुछ घंटों में मोचा गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। बीते शनिवार से ही मोचा ने असर दिखाना शुरू कर दिया था। अब यह तूफान भयंकर रूप धारण करने जा रहा है। बांग्लादेश मौसम विज्ञान विभाग (BMD) ने लेटेस्ट सूचना दी है कि मोचा का प्रभाव छत्तोरग्राम और बरिसाल डिवीजनों के तटीय क्षेत्रों पर शुरू हो गया है।

शादी में दूल्हे ने मांगा मोटरसाइकिल तो ससुर ने सबके सामने चप्पलों से पीटा! देखिए वायरल वीडियो

वहीं, मोचा प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। लोगों को भी प्रशासन की ओर से जारी दिशा निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है। प्रशासन ने मछुआरों के साथ ही आम लोगों को भी समंदर तट से दूरी बनाए रखने की अपील की है। विशेषकर मध्य और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर में जाने पर कड़ी पाबंदी लगाई गई है।