शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

मंसूरचक में भ्रष्ट अधिकारियों ने बर्बाद कर दी है कार्यसंस्कृति

मंसूरचक:- मंसूरचक प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख जलस देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संचालन उप प्रमुख रंजीत कुमार सिंह ने किया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि अंचल में मोटेशन,जमाबंदी के नाम पर अवै

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 फरवरी 2023, 07:34 PM IST (7 फरवरी 2023) अपडेट: 18 अक्टूबर 2026, 04:07 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मंसूरचक:- मंसूरचक प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख जलस देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संचालन उप प्रमुख रंजीत कुमार सिंह ने किया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि अंचल में मोटेशन,जमाबंदी के नाम पर अवैध वसूली का तांडव नृत्य खुलेआम हो रहा है। उक्त पंचायत समिति की बैठक में समसा 02 पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी ने नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी फोन उठाना तो दूर की बात हमेशा अपने कार्यालय से अनुपस्थित रहते हैं। वही बिजली विभाग की रवैया से लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिला गरीब लोगों को फंसाया जा रहा है। बिजली बिल मनमानी तरीके से वसूली किया जा रहा है। गोविंदपुर एक पंचायत के मुखिया राजीव पासवान ने कहा कि कमीशन खोरी का खेल इस प्रखंड में परवान पर है। अधिकारियों को काम से पहले कमीशन चाहिए। बहरामपुर पंचायत के मुखिया कुंदन सिंह ने कहा कि बछवाड़ा समसा पथ की चौड़ीकरण शीघ्र नहीं हुई तो हम समस्त मुखिया आंदोलन पर बैठेंगे। गोविंदपुर दो पंचायत के मुखिया राममूर्ति चौधरी ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ हम लोग उग्र आंदोलन करेंगे। बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता ने कहा कि गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों की खैर नहीं ऐसे अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।और ऐसे अधिकारियों के खिलाफ हमलोग सड़क पर उतरेंगे मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुभाष कुमार,प्रखंड प्रमुख जलस देवी,समसा 02 पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी,सीडीपीओ,उप प्रमुख रंजीत कुमार,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार राय, गोविंदपुर दो पंचायत के मुखिया राममूर्ति चौधरी,विधुत अभियंता मुरारी कुमार, गणपतौल पंचायत के मुखिया हीरा कुमारी,मंसूरचक मुखिया यासमीन खातून,साठा पंचायत मुखिया नसरीन खातून, पंचायत समिति सदस्य चंद्रहास सिंह,राजीव लाल,शमशेर,साठा पंचायत समिति सदस्य अस्मिता प्रियदर्शनी, सहित कई लोग उपस्थित थे।