मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

जिले में कोरोना रिकवरी रेट पहुंचा 95.10 प्रतिशत

 पिछले 1 महीने में मिले 440 नए संक्रमित, जबकि 165 हुए ठीक   मीडिया दर्शन/सासारा। रोहतास जिले में कोरोना संक्रमण रफ्तार लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन 50 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
30 जनवरी 2022, 07:40 PM (30 जनवरी 2022) 434 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

 पिछले 1 महीने में मिले 440 नए संक्रमित, जबकि 165 हुए ठीक

मीडिया दर्शन/सासारा। रोहतास जिले में कोरोना संक्रमण रफ्तार लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन 50 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन के साथ-साथ जिला स्वास्थ समिति थोड़ी चिंतित दिखाई दे रही है। हालांकि बढ़ते प्रसार दर के साथ साथ जिले में संक्रमण मरीजों का ठीक होने का सिलसिला भी जारी है। जिले में बेहतर रिकवरी रेट को देखते हुए जिला स्वास्थ समिति थोड़ी राहत की सांस महसूस कर रही है। जिले में फिलहाल संक्रमण प्रसार दर 0.80 है जबकि रिकवरी दर 95.10 है। बता दें कि रोहतास जिले में 16 दिसम्बर से लेकर 15 जनवरी तक कुल 440 संक्रमित मरीज पाए गए हैं। वही इस एक महीने में 165 संक्रमित मरीज ठीक भी हो चुके हैं। जिला स्वास्थ्य समिति से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के भीतर जिले में कुल 80 नए मामले सामने आए हैं तो वही 80 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात भी दिया है। वर्तमान में जिले में कुल 330 संक्रमित एक्टिव मरीज मौजूद है जिन्हें होम आइसुलेशन में रखा गया है।

जिले में अबतक 14816 हज़ार लोग हुए पॉजिटिव

रोहतास जिला स्वास्थ समिति से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण के दौर से लेकर अब तक जिले में कुल 18 लाख 61 हज़ार 394 लोगों का कोरोना जांच किया गया जिसमें 14816 लोक संक्रमित  पाए गए थे और संक्रमण के दौरान 398 लोगों की मौत कोरोना से हो गई है। रोहतास जिले में सबसे अधिक एंटीजेन के माध्यम से कोरोना जांच किया गया। जिला स्वास्थ समिति से मिले आंकड़ों के अनुसार जिले में एंटीजेन से कुल 1293363 लोगों का कोरोना जांच किया गया। इस दौरान 7052 लोगों में संक्रमण पाया गया। वहीं आरटीपीसीआर( एनएमसीएच) के माध्यम से 474060 लोगों का जांच किया गया जिसमें 3158 संक्रमित पाए गए। आरटीपीसीआर (आईजीआईएमएस, पटना) में 30676 लोगों का  जांच किया गया जिसमें 1251 लोग पॉज़िटिव पाए गए। वही ट्रूनेट के माध्यम से 55912 जांच किया गया जिसमें 1095 लोग पॉजिटिव पाए गए। वही आरटीपीसीआर (प्राइवेट) के माध्यम से 14383  जांच किया गया जिसमें 2260 लोग संक्रमित पाए गए।

संक्रमण से बचाव जरूरी: डीआईओ

रोहतास जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर आरकेपी साहू ने बताया कि जिले में संक्रमण प्रसार को रोकने के लिए जिला स्वास्थ समिति पूरी तरह से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य मकसद सर्वप्रथम सभी लोग को टीकाकरण कराना है जिसमें 15-18  वर्ष के बच्चो के साथ साथ 18 वर्ष के ऊपर लोगों को टिकट कराना मुख्य मकसद है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 30 लाख 70 हज़ार से अधिक लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। जिसमें 17 लाख 18 हजार से अधिक प्रथम डोज तथा 12 लाख 84 हजार से अधिक दूसरे डोज के अलावा 5000 से अधिक लोगों को बूस्टर डोज दिया जा चुका है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील किया कि संक्रमण के नए वेरिएंट को लेकर ज्यादा पैनिक ना हो। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करते रहे और जिन लोगों ने अभी तक टीकाकरण नही कराया है वे अपना टीकाकरण करवा लें।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!