शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

बिहार में कांग्रेस करेगी बड़ा खेल: बैठक से आधे MLA गायब, फिर भी कांग्रेस ने चुना विधायक दल का नया नेता, जानिए इनसाइड स्टोरी!

पटना डेस्क: बिहार कांग्रेस में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कदवा के विधायक डॉ शकील अहमद को बिहार में कांग्रेस का विधानमंडल नेता घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही अजीत शर्मा की छुट्टी हो गई है। इस खबर के बाद से ही

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 जून 2023, 06:10 PM IST (3 जून 2023) अपडेट: 29 अक्टूबर 2026, 07:15 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार कांग्रेस में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कदवा के विधायक डॉ शकील अहमद को बिहार में कांग्रेस का विधानमंडल नेता घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही अजीत शर्मा की छुट्टी हो गई है। इस खबर के बाद से ही कहा जा रहा हैं कि कांग्रेस में कोई बड़ा बदलाव होने वाला है, जिसकी तैयारी पार्टी आलाकमान ने कर ली है।

Fourlane Expressway In Bihar: बिहार के इन जिलों से यूपी होते हुए दिल्ली जाना होगा आसान, 2025 तक पूरा होगा ये ड्रीम प्रोजेक्ट

बता दें, विधानमंडल दल के नेता चयन के लिये आब्जर्वर बनाए गए बिहार के पूर्व प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल (Shakti Singh Gohil) ने शकील अहमद के नाम की घोषणा की। इससे पहले पार्टी विधायक दल की बैठक में विधानमंडल दल के नेता के नाम पर विचार विमर्श किया गया। बीते पांच-छह महीनों से विधानमंडल दल के नेता के बदलने की चर्चा तेज थी। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पिछले वर्ष दिसंबर में डॉ अखिलेश सिंह को सौंपने के बाद से चर्चा थी कि विधानमंडल दल के नेता पद का जिम्मा अल्पसंख्यक समाज के किसी कार्यकर्ता को सौंपा जा सकता है। एक ही राज्य में दो महत्वपूर्ण पद सवर्ण समाज से आने वाले नेताओं को देकर कांग्रेस चुनावी राजनीति में अपने लिए संकट नहीं लेना चाहती थी।

बिहार: ग्रामीणों ने लड़के के मना करने के बाद भी प्रेमी-प्रेमिका की कराई शादी, जानिए पूरा मामला

वहीं, हाल ही में प्रदेश नेतृत्व ने बिहार के सभी 39 जिलों में जिला अध्यक्ष नियुक्त किए थे। जिला अध्यक्षों के अधिकांश पद सवर्ण समाज से आने वाले नेताओं को सौंपे गए थे। इसके बाद करीब-करीब यह तय हो गया था कि विधानमंडल दल के नेता पद का जिम्मा किसी अल्पसंख्यक नेता को सौंपा जा सकता है। इस कवायद को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस आला कमान ने बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल को आब्जर्वर के रूप में बिहार भेजा।