शनिवार, 19 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

उत्तर प्रदेश के 2 लाख परिवारों को बड़ी सौगात ,सीएम योगी करेंगे 2,000 करोड़ रुपये का सीधा ट्रांसफर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शहरी गरीबों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर से प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U) के तहत प्रदेश के 2 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
18 जनवरी 2026, 08:49 AM (18 जनवरी 2026) 192 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शहरी गरीबों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर से प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U) के तहत प्रदेश के 2 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 1-1 लाख रुपये की पहली किस्त सीधे ट्रांसफर करेंगे।

इस योजना के तहत कुल 2,000 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से लाभार्थियों को दी जाएगी, जिससे उन्हें अपने पक्के घर के निर्माण की शुरुआत करने में मदद मिलेगी।
इस भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे और लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे।

सरकार का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी का उद्देश्य हर जरूरतमंद को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थायी आवास उपलब्ध कराना है। उत्तर प्रदेश इस योजना के क्रियान्वयन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।

👉 यह कदम न सिर्फ गरीब परिवारों के अपने घर के सपने को साकार करेगा, बल्कि निर्माण क्षेत्र में रोजगार को भी बढ़ावा देगा।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!