मंगलवार, 17 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
अमित शाह ने अजित पवार को दी श्रद्धांजलि, बोले- उनका निधन महाराष्ट्र के लिए अपूरणीय   •   दलित अपमान पर सपा के खिलाफ बरसे भाजपा उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, बोले- पीडीए का नारा दिखाव   •   यमुना घाट पर CM रेखा गुप्ता ने दिया संध्या अर्घ्य, दिल्लीवासियों के सुख-समृद्धि की मांगी कामना   •   पटना में संध्या अर्घ्य पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जहाज से घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे CM सम्राट चौधरी, गंगा में दिखा ‘नशामुक्त बिहार’ का संदेश   •   पटना में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने आवास पर की छठी मैया की पूजा-अर्चना, देशवासियों को दी शुभकामनाएं   •   सासाराम में विधायक स्नेहलता ने किया छठ व्रत, कुराइच नहर पर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य   •   अमित शाह ने अजित पवार को दी श्रद्धांजलि, बोले- उनका निधन महाराष्ट्र के लिए अपूरणीय   •   दलित अपमान पर सपा के खिलाफ बरसे भाजपा उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, बोले- पीडीए का नारा दिखाव   •   यमुना घाट पर CM रेखा गुप्ता ने दिया संध्या अर्घ्य, दिल्लीवासियों के सुख-समृद्धि की मांगी कामना   •   पटना में संध्या अर्घ्य पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जहाज से घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे CM सम्राट चौधरी, गंगा में दिखा ‘नशामुक्त बिहार’ का संदेश   •   पटना में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने आवास पर की छठी मैया की पूजा-अर्चना, देशवासियों को दी शुभकामनाएं   •   सासाराम में विधायक स्नेहलता ने किया छठ व्रत, कुराइच नहर पर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य   •  
देश राज्य दिल्ली / NCR ब्रेकिंग न्यूज़

यमुना घाट पर CM रेखा गुप्ता ने दिया संध्या अर्घ्य, दिल्लीवासियों के सुख-समृद्धि की मांगी कामना

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली देश के हर हिस्से से आए लोगों का अपना घर है। पूर्वांचल समाज ने अपनी मेहनत, परिश्रम और समर्पण से राजधानी के निर्माण एवं विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
15 नवंबर 2026, 08:01 PM IST (1 दिन पहले) अपडेट: 17 नवंबर 2026, 01:53 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

नई दिल्ली, 15 नवंबर। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ की भव्यता रविवार को राजधानी दिल्ली के विभिन्न घाटों पर देखने को मिली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार स्थित यमुना नदी के घाट पर पहुंचकर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया तथा छठी मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने समस्त दिल्लीवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

यमुना घाट पर उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब

News Image

यमुना तट पर छठ महापर्व को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। छठ गीतों, दीपों और पूजा के सूपों से सजे घाटों पर भक्तिमय वातावरण बना रहा। व्रतियों ने कमर तक पानी में खड़े होकर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

बोट से घाटों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

News Image

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बोट पर सवार होकर यमुना तट पर बनाए गए विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा, रोशनी, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं और छठ व्रतियों का अभिवादन करते हुए सभी को महापर्व की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की परंपरा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और हमारी सनातन संस्कृति के महान संस्कारों का प्रतीक है। उन्होंने छठी मैया और भगवान भास्कर से प्रार्थना की कि सभी व्रतियों की साधना सफल हो तथा हर परिवार में सुख, समृद्धि और आरोग्य का वास हो।

आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का प्रतीक है छठ

News Image

रेखा गुप्ता ने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन, स्वच्छता, समर्पण और सामाजिक समरसता का अनुपम उत्सव है। यह पर्व हमें प्रकृति और पर्यावरण के प्रति सम्मान का भाव सिखाता है। डूबते और उगते सूर्य की उपासना की परंपरा जीवन के प्रत्येक चरण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का संदेश देती है।

उन्होंने कहा कि छठ के दौरान केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरा समाज एक साथ पूजा-अर्चना में सहभागी बनता है। यही सामूहिकता और लोक संस्कृति इस पर्व को विशेष बनाती है।

पूर्वांचल समाज का दिल्ली के विकास में महत्वपूर्ण योगदान : CM

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली देश के हर हिस्से से आए लोगों का अपना घर है। पूर्वांचल समाज ने अपनी मेहनत, परिश्रम और समर्पण से राजधानी के निर्माण एवं विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का संकल्प है कि राजधानी में रहने वाले पूर्वांचल के भाई-बहनों को अपने हर पर्व और त्योहार पर घर जैसा अपनापन और सुविधाएं मिलें। छठ महापर्व उनकी आस्था और सांस्कृतिक पहचान से गहराई से जुड़ा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए बेहतर घाट, स्वच्छ वातावरण और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। इस वर्ष दिल्ली सरकार की ओर से छठ घाटों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।