सोमवार, 16 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
दलित अपमान पर सपा के खिलाफ बरसे भाजपा उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, बोले- पीडीए का नारा दिखाव   •   यमुना घाट पर CM रेखा गुप्ता ने दिया संध्या अर्घ्य, दिल्लीवासियों के सुख-समृद्धि की मांगी कामना   •   पटना में संध्या अर्घ्य पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जहाज से घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे CM सम्राट चौधरी, गंगा में दिखा ‘नशामुक्त बिहार’ का संदेश   •   पटना में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने आवास पर की छठी मैया की पूजा-अर्चना, देशवासियों को दी शुभकामनाएं   •   सासाराम में विधायक स्नेहलता ने किया छठ व्रत, कुराइच नहर पर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य   •   राहुल गांधी हार की हताशा में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को बदनाम कर रहे हैं : अमित शाह   •   दलित अपमान पर सपा के खिलाफ बरसे भाजपा उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, बोले- पीडीए का नारा दिखाव   •   यमुना घाट पर CM रेखा गुप्ता ने दिया संध्या अर्घ्य, दिल्लीवासियों के सुख-समृद्धि की मांगी कामना   •   पटना में संध्या अर्घ्य पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जहाज से घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे CM सम्राट चौधरी, गंगा में दिखा ‘नशामुक्त बिहार’ का संदेश   •   पटना में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने आवास पर की छठी मैया की पूजा-अर्चना, देशवासियों को दी शुभकामनाएं   •   सासाराम में विधायक स्नेहलता ने किया छठ व्रत, कुराइच नहर पर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य   •   राहुल गांधी हार की हताशा में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को बदनाम कर रहे हैं : अमित शाह   •  
देश राज्य राजनीति ब्रेकिंग न्यूज़

दलित अपमान पर सपा के खिलाफ बरसे भाजपा उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, बोले- पीडीए का नारा दिखाव

लाल सिंह आर्य ने कहा कि आगरा में आयोजित दलित महासम्मेलन में मंच से दलित समाज के लोगों को मूर्ख कहना बेहद अपमानजनक और पीड़ादायक है।

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
16 नवंबर 2026, 01:24 PM IST (50 मिनट पहले) अपडेट: 16 नवंबर 2026, 02:00 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

नई दिल्ली, 16 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने समाजवादी पार्टी पर दलित विरोधी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। रविवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में दोपहर 12:30 बजे मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने आगरा में आयोजित दलित महासम्मेलन में दलित समाज के लोगों को कथित तौर पर ‘मूर्ख’ कहे जाने के मामले को लेकर सपा और उसके वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव पर निशाना साधा।

लाल सिंह आर्य ने कहा कि आगरा में आयोजित दलित महासम्मेलन में मंच से दलित समाज के लोगों को मूर्ख कहना बेहद अपमानजनक और पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि दलित समाज के लोगों को कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी ने आमंत्रित किया था, लेकिन उसी मंच से उनका अपमान किया गया। यह किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे दलित समाज का अपमान है।

भाजपा उपाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी का पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) का नारा अब दलितों के अपमान का मंत्र बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा की राजनीति दलित विरोधी, महिला विरोधी और महापुरुषों के विचारों के खिलाफ रही है। पार्टी ज्योतिबा राव फुले, सावित्रीबाई फुले, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के विचारों का सम्मान नहीं करती।

सपा के पुराने फैसलों का किया जिक्र

लाल सिंह आर्य ने सपा के शासनकाल की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 1995 में लखनऊ में बहन मायावती के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया था। वर्ष 2012 में सत्ता में आने के बाद सरकारी ठेकों में दलित युवाओं को मिलने वाले आरक्षण की व्यवस्था समाप्त कर दी गई। वहीं, 2016 में नौकरियों में आरक्षण से जुड़ी प्रतियां फाड़कर संविधान की भावना का अपमान किया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के कार्यकाल में दलितों पर अत्याचार की घटनाएं लगातार सामने आती थीं। बदायूं में वर्ष 2014 में दो दलित नाबालिग बहनों से जुड़ी घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने तत्कालीन सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

दलित महापुरुषों के नाम पर बनी योजनाओं और संस्थानों के नाम बदलने का आरोप

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने दलित महापुरुषों के नाम पर स्थापित कई जिलों, संस्थानों और योजनाओं के नाम बदल दिए। उन्होंने भदोही, कांशीराम नगर, कांशीराम उर्दू-फारसी विश्वविद्यालय, कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना और भीमनगर सहित कई उदाहरण गिनाए।

उन्होंने कहा कि आंबेडकर ग्राम योजना का नाम बदला गया और सावित्रीबाई फुले बालिका शिक्षा योजना को बंद कर दिया गया। आर्य ने इसे दलितों, गरीबों और पिछड़े वर्गों के साथ धोखा करार दिया।

अपने बयान के अंत में लाल सिंह आर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी को दलित समाज के सम्मान से अधिक सत्ता और कुर्सी की चिंता है। उन्होंने दावा किया कि देश का दलित समाज इस तरह के अपमान को देख रहा है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा।