सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

बाबा बागेश्वर पर सीएम नीतीश का अटैक, बोले-देश को हिन्दू राष्ट्र कोई नहीं बना सकता…

पटना डेस्क: बिहार में बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र वाले बयान को लेकर बिहार में राजनीति सक्रिय हो गई है। आज से सीएम कुमार ने भी बाबा को लेकर बड़ा बयान दे दिया और उनका साफ कहना है कि वह किसी के धर्म में भी हस्तक्षेप

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
16 मई 2023, 02:17 PM (16 मई 2023) 148 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार में बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र वाले बयान को लेकर बिहार में राजनीति सक्रिय हो गई है। आज से सीएम कुमार ने भी बाबा को लेकर बड़ा बयान दे दिया और उनका साफ कहना है कि वह किसी के धर्म में भी हस्तक्षेप नहीं करना चाहते हैं।

सिरफिरे दूल्हे ने शादी के दौरान दुल्हन को स्टेज से उठा कर फेंका, लड़की की हालत गंभीर!

एक रिपोर्ट के अनुसार सीएम नीतीश ने कहा कि ऐसा कभी कोई कर सकता है। कोई कुछ बोल रहा है तो अपने मर्जी से बोल रहा है, उसका कोई वैल्यू है। नीतीश ने कहा कि देश संविधान के मुताबिक चलेगा। यहां सब को अपना पूजा करने का अधिकार है लेकिन दूसरे के बारे में बोलना गलत है।

लालू ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को बाबा मानने से किया इनकार, देखिए बातों-बातों क्या बोल गए राजद प्रमुख

वहीं, जब मीडिया ने सीएम नीतीश कुमार से पूछा कि बाबा तो देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कह रहे हैं तो इस पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि देश का संविधान सभी की सहमति से बना है। इसमें किसी को भी हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। हमको तो आश्चर्य होता है। इस सब का प्रचार इसलिए हो रहा है कि दिल्ली वाले देश भर के मीडिया पर कब्जा किये हुए हैं। कोई बताता है कि देश का नाम क्या है? देश का नाम है तो उसको बदलियेगा?

फिर सीएम नीतीश ने कहा कि जिनकी जिस भी धर्म में श्रद्धा है, वो उस अनुसार पूजा पाठ कर सकते हैं। इसमें किसी को रोका नहीं जा सकता है। इस देश में 7 धर्म हैं. हम लोगों तो सभी लोगों के हित में काम करते हैं, बिहार में आपलोग देख रहे हैं न, हम सब के लिए काम कर रहे हैं। सबको अधिकार है, अपने ढ़ंग से पूजा करे, अपने ढ़ंग से काम करे, उसमें तो हम लोगों को कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन आपस में कोई विवाद न हो।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!