गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

सरकारी जमीन को दबंग सामंती लोगों को हथियाने की छूट दे रखा है अंचलाधिकारी-माले

  बेगूसराय :-भाकपामाले की बैठक हैवतपुर पंचायत में राजेन्द्र पंडित की अध्यक्षता में दिवंगत कामरेड बिन्देश्वरी सहनी के दरवाजे पर हुई। बैठक में लोगों ने कहा कि गरीब भूमिहीन परिवार वास-आवास की समस्याओं से जूझ रहा है। वार्ड 1,3 और 5में कोई

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
30 जनवरी 2023, 10:07 PM IST (30 जनवरी 2023) अपडेट: 18 अक्टूबर 2026, 11:27 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बेगूसराय :-भाकपामाले की बैठक हैवतपुर पंचायत में राजेन्द्र पंडित की अध्यक्षता में दिवंगत कामरेड बिन्देश्वरी सहनी के दरवाजे पर हुई। बैठक में लोगों ने कहा कि गरीब भूमिहीन परिवार वास-आवास की समस्याओं से जूझ रहा है। वार्ड 1,3 और 5में कोई सामुदायिक बैठका भी नहीं है। जबकि वार्ड 3 में गैरमजरूआ खास जमीन जिसमें सार्वजनिक कुआं और चापाकल है। जिसका इस्तेमाल टोला के गरीब लोग करते हैं। स्थानीय दबंग सामंती व्यक्ति के द्वारा अंचल प्रशासन से मिलकर संपूर्ण सरकारी जमीन की घेराबंदी कर ली गई है। जबकि पहले ही इस पर आपत्ति दर्ज की गई और घेराबंदी पर रोक लगाने की मांग की गई तो अंचलाधिकारी ने अतिक्रमण वाद चलाने की बात कर लोगों को अंधेरे में रखकर घेराबंदी की छूट दे दिया और पूरे सरकारी भूभाग को उंची चहार दिवारी के अंदर कर लिया गया है। ग्रामीणों ने मांग की कि इसे अतिक्रमण मुक्त कर सार्वजनिक उपयोग में लाया जाए। बैठक को संबोधित करते हुए खेग्रामस राज्य उपाध्यक्ष चन्द्रदेव वर्मा ने कहा कि गरीब भूमिहीन परिवार के वास-आवास और रोजगार की लड़ाई तेज कर हक हकूक को प्राप्त किया जा सकता है। माले नगर सचिव राजेश श्रीवास्तव ने पार्टी के लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ रैली में शामिल होकर फासीवाद मिटाओ-लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया। बैठक में सुभाष पंडित, दिलीप सहनी, दिनेश सहनी, गोपाल कुमार, संजय महतो, प्रदीप साह,सुभाष सिंह, दिलीप सहनी लालू, नागेश्वर दास विश्वनाथ सहनी, राजकुमार सहनी, अर्जुन सहनी, जवाहर पंडित, रामाश्रय महतो, मोहम्मद यूनुस, मोहम्मद बब्लू, सहदेव दास शामिल थे।