सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

Chirag Paswan Vs Nitish Kumar: चिराग पासवान ने CM नीतीश को दे डाली बड़ी चुनौती, चुनाव के लिए बनाया तगड़ा प्लान!

Chirag Paswan Vs Nitish Kumar: लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान हमेशा सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। इसके बाद अब चिराग ने लोकसभा चुनाव से पूर्व सीएम नीतीश कुमार की मुश्किलें बढ़ाने का प्लान बना

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 अप्रैल 2023, 12:32 PM (8 अप्रैल 2023) 549 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Chirag Paswan Vs Nitish Kumar: लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान हमेशा सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। इसके बाद अब चिराग ने लोकसभा चुनाव से पूर्व सीएम नीतीश कुमार की मुश्किलें बढ़ाने का प्लान बना लिया है। लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ही 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए लोजपा रामविलास ने कमर कस ली है।

Khesari Lal Yadav: खेसारीलाल यादव के कार्यक्रम में हुई पत्थरबाजी, महिला डांसर का सिर फटा, अभिनेता का फूटा गुस्सा

दरअसल, चिराग ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि लोजपा रामविलास 2020 के विधानसभा चुनाव की तरह 2024 और 2025 में भी नीतीश की पार्टी को नुकसान पहुंचा सकती है। लोजपा (रामविलास) के राज्य कार्यकारिणी की हाल ही में बैठक आयोजित की गई। इसमें यह फैसला लिया गया कि पार्टी राज्य के सभी लोकसभा और विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करेगी।

Chirag Paswan Vs Nitish Kumar: जानिए चिराग ने क्या कहा

हालांकि, इसके अलावा दोनों चुनावों में पार्टी की क्या रणनीति रहेगी, इस पर भी बात हुई है। पार्टी के मुखिया चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। जिस भी गठबंधन के पास जनाधार होगा, आगामी चुनावों में वे उसके साथ गठबंधन करेंगे। हालांकि, इशारों ही इशारों में उन्होंने साफ कर दिया कि वे एनडीए में शामिल होंगे।

बिहार: प्रेमिका से इश्क लड़ाने घर पंहुचा प्रेमी, गांव वालों ने पकड़कर कराई शादी

हम आपको बता दें,लोजपा में टूट होने पर अपने चाचा पशुपति पारस से हुए विवाद के बाद चिराग ने एनडीए छोड़ दिया था। चिराग पासवान की बीजेपी से नजदीकियां जगजाहिर हैं। उनके चाचा पशुपति पारस का गुट एनडीए में ही है, इसलिए वे अभी तक गठबंधन में नहीं आए हैं।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!