सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

बिहार पहुंचते ही सीएम पर भड़के चिराग पासवान, यूनिफार्म सिविल कोड को लेकर कही ये बात

पटना डेस्क: लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शुक्रवार को पटना पहुंचते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे। उन्होंने अमित शाह द्वारा नीतीश को पलटू राम कहे जाने का समर्थन किया और कहा कि नीतीश कुमार ने उन सभी लोगों को धोख

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
30 जून 2023, 02:33 PM (30 जून 2023) 569 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शुक्रवार को पटना पहुंचते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे। उन्होंने अमित शाह द्वारा नीतीश को पलटू राम कहे जाने का समर्थन किया और कहा कि नीतीश कुमार ने उन सभी लोगों को धोखा देने का काम किया है जिनकी मदद वे आगे बढ़े।

बिहार में दूल्हा बदलकर बारात लेकर पहुंची लड़के की मां, जानिए फिर क्या हुआ..

वहीं, यूनिफार्म सिविल कोड को लेकर छिड़े विवाद पर चिराग ने अपना और अपनी पार्टी का स्टैंड साफ किया है। इसके साथ ही विभिन्न मुद्दों पर उन्होंने अपने विचार रखे। पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक पर चिराग ने कहा है कि नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। पहली बार थोड़ी गंभीरता विपक्षी एकता को लेकर देखने को मिली है। इससे पहले सिर्फ फोटो खींचवाने के लिए सब साथ आते थे। लगातार बैठकें हो रही हैं लेकिन आने वाला समय ही तय करेगा की इन बैठकों का क्या नतीजा निकलता है।

हालांकि, एकसाथ एक मंच पर आकर चर्चा करना आसान है। राज्यों में जो पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ती रही हैं लेकिन चुनाव में जाने तक सभी एकजुट रह पाते हैं या नहीं यह बड़ा सवाल है। नेतृत्व कौन करेगा, इसपर सहमति बन पाएगी? ऐसे में एकता बनी रहती है या चुनाव आते आते धराशाई हो जाती है, यह देखना होगा।

Success Story: मां को खोया, शादी के दबाव में छोड़ा घर, ट्यूशन पढ़ाकर बन गईं अफसर

वहीं, यूनिफार्म सिविल कोड के सवाल पर चिराग ने कहा है कि जबतक यूनिफार्म सिविल कोड का ड्राफ्ट सामने नहीं आता है तबतक कुछ भी कह पाना मुश्किल है। देश के हर राज्य में अलग कायदे कानून और परंपराएं हैं। जब तक लॉ कमीशन यूनिफार्म सिविल कोड का ड्राफ्ट सामने नहीं लाता है तबतक उसके ऊपर किसी भी तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है। ड्राफ्ट सामने आने के बाद लोजपा(रामविलास) उसका अध्ययन करने का बाद ही उसपर फैसला लेगा।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!