सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

14 फरवरी को मुख्यमंत्री आएंगे समस्तीपुर

  ब्यूरो समस्तीपुर:- आगामी 14 फ़रवरी को बिहार के मुख्यमंत्री समाधान यात्रा के तहत समस्तीपुर आयेंगे l उसी कड़ी में मुख्यमंत्री ताजपुर प्रखंड के भैरोखरा पंचायत में किसान मोo नकीब के खेतो में लगे हुए पॉलीहाउस को देखने जायेंगे l आज शनिवार को

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
4 फरवरी 2023, 02:08 PM (4 फरवरी 2023) 826 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

ब्यूरो समस्तीपुर:-

आगामी 14 फ़रवरी को बिहार के मुख्यमंत्री समाधान यात्रा के तहत समस्तीपुर आयेंगे l उसी कड़ी में मुख्यमंत्री ताजपुर प्रखंड के भैरोखरा पंचायत में किसान मोo नकीब के खेतो में लगे हुए पॉलीहाउस को देखने जायेंगे l आज शनिवार को स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने भैरोखरा स्थित पॉलीहाउस का निरीक्षण किया तथा तैयारियों का जायजा लिया l उन्होंने ताजपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी को फोन करके आवश्यक निर्देश भी दिया l विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में आधुनिक ढ़ंग से कृषि करनें अर्थात फसलों को उगानें के लिए एक विशेष प्रकार की पालीथीन या चादर से ढका हुआ घर होता है जिसे पॉलीहाउस कहते है l इस घर के वातावरण को फसलों अनुकूल कर हर मौसम में विभिन्न प्रकार की सब्जियों का उत्पादन किया जाता है l पॉलीहाउस में बाहरी वातावरण का प्रभाव नही पड़ता है l पॉलीहाउस को शेडनेट हाउस, ग्रीन हाउस और नेट हाउस आदि नामों से जाना जाता है l दरअसल पॉलीहाउस खेती का एक आधुनिक तरीका है, जिसमें हम हानिकारक कीटनाशकों और अन्य रसायनों के अधिक उपयोग के बिना उच्च पोषक मूल्यों के साथ अधिक पैदावार प्राप्त कर सकते है l मौके पर जिला राजद उपाध्यक्ष मोo अरमान सदरी, जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, किसान मोo नकीब , राजद नेता राकेश कुशवाहा , सुरेश राय, मोo फैयाज अहमद , अरुण कुशवाहा , जित्तू कुशवाहा, जिला राजद सचिव राकेश यादव , पैक्स अध्यक्ष अशोक साह, पैक्स अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश झा उर्फ ज्ञानी झा , पंचायत समिति सदस्य पवन राय, पंचायत समिति सदस्य मोo तौकीर, मोo आफताब अहमद उर्फ लूडो , मोo अरमान , बौएलाल महतो , अनिल यादव , सैयद फैसल आलम मन्नू , रंजीत कुमार रम्भू , अंकित वर्धन, मोo ￰तौसीफ तथा मोo हीरा आदि मौजूद थे l

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!