गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

समाधान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज होगा आगमन

सासाराम :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा के तहत 13 फरवरी को होने वाले आगमन को देखते हुए रोहतास जिला प्रशासन ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली है। शहर के सभी मुख्य चौक चौराहों से अतिक्रमण को हटाया जा रहा है तथा डिवाइडरों की मरम्मती

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
12 फरवरी 2023, 08:09 PM IST (12 फरवरी 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 09:16 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा के तहत 13 फरवरी को होने वाले आगमन को देखते हुए रोहतास जिला प्रशासन ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली है। शहर के सभी मुख्य चौक चौराहों से अतिक्रमण को हटाया जा रहा है तथा डिवाइडरों की मरम्मती एवं रंग रोगन का कार्य तेजी से हो रहा है। इसी क्रम में रविवार को कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रमा राम के नेतृत्व में जिला समाहरणालय के समक्ष पुरानी जीटी रोड, पोस्ट ऑफिस चौराहा, कचहरी मोड़ एवं रौजा रोड को भी अतिक्रमण मुक्त कराया गया तथा सभी फुटपाथी दुकानदारों एवं टेंपो चालकों को सख्त हिदायत दी गई। वहीं जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने मुख्यमंत्री के हैलीपेड एवं सभा स्थल का भी मुआयना किया तथा सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश जारी किए। जिला समाहरणालय परिसर, डीआरडीए संवाद कक्ष, सर्किट हाउस सहित मुख्य सड़कों को भी सजाया संवारा जा रहा है तथा सभा स्थल पर बांस बल्ले से बैरिकेडिंग आदि की जा रही है। साथ हीं मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक की बात करें तो समाहरणालय स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी योजनाओं से संबंधित फाइलों को चुस्त-दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। सभी अधिकारी इस बात से आशंकित हैं कि समीक्षा बैठक के दौरान योजनाओं से संबंधित फाइलों के संधारण में किसी तरह की त्रुटि पाई जाती है तो सीएम की फटकार लग सकती है। इसलिए लंबित मामलों के निपटारे एवं विभागीय कार्य में तेजी दिखाई दे रही है। मालूम हो कि मुख्यमंत्री अपनी यात्रा के दौरान रोहतास जिले के मोकर पंचायत में निर्मित एक आवासीय विद्यालय के भवन का शुभारंभ करेंगे। जिसके पश्चात सेमरा गांव के समीप एक सभा को संबोधित करते हुए लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे। सीएम की यात्रा को लेकर जहां लोगों में उत्साह देखा जा रहा है वहीं महागठबंधन कार्यकर्ताओं के बीच भी खुशी है तथा मुख्यमंत्री के स्वागत में सड़कों पर जगह-जगह तोरण द्वार भी बनाए गए हैं। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त शेखर आनंद, सदर एसडीओ मनोज कुमार, वरीय उप समाहर्ता रश्मि कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी व पुलिस बल मौजूद रहे।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.