गुरुवार, 24 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
रंजू देवी को मिला ‘बेस्ट मुखिया ऑफ द ईयर-2026’ सम्मान   •   जमुई कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी को वकील ने जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल   •   NH-139 के DPR को लेकर CM सम्राट चौधरी से मिले ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्रा   •   बाबू वीर कुंवर सिंह स्मृति संग्रहालय का होगा कायाकल्प, CM सम्राट चौधरी ने दिए निर्देश   •   बड़ेम थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी को मिला प्रशस्ति पत्र, जिला जज ने किया सम्मानित   •   तिरहुत नहर बांध से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, 173 घर चिह्नित; 55 भूमिहीन परिवारों को फिलहाल राहत   •   रंजू देवी को मिला ‘बेस्ट मुखिया ऑफ द ईयर-2026’ सम्मान   •   जमुई कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी को वकील ने जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल   •   NH-139 के DPR को लेकर CM सम्राट चौधरी से मिले ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्रा   •   बाबू वीर कुंवर सिंह स्मृति संग्रहालय का होगा कायाकल्प, CM सम्राट चौधरी ने दिए निर्देश   •   बड़ेम थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी को मिला प्रशस्ति पत्र, जिला जज ने किया सम्मानित   •   तिरहुत नहर बांध से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, 173 घर चिह्नित; 55 भूमिहीन परिवारों को फिलहाल राहत   •  

राम मंदिर चढ़ावा मामले में आठ आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

M
mediadarshan admin संवाददाता, Media Darshan
23 सितंबर 2026, 02:52 PM IST (12 घंटे पहले) अपडेट: 24 सितंबर 2026, 03:26 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook


अयोध्या। अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले की जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने बुधवार को आठ आरोपितों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की।

पुलिस के अनुसार, करीब 74 हजार पन्नों की चार्जशीट चार बक्सों और एक गत्ते में पैक कर अदालत में पेश की गई। मामले की जांच में सीसीटीवी फुटेज, आरोपितों के बयान, बरामदगी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को आधार बनाया गया है।

मामले के विवेचक और क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी के मुताबिक, 27 अप्रैल से 5 जून के बीच चढ़ावे की रकम को कथित तौर पर निकालने या छिपाने से जुड़ी 105 से अधिक घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में सामने आईं। पुलिस ने फुटेज का मिलान आरोपितों की गतिविधियों और अन्य साक्ष्यों से किया।

पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए सभी आठ आरोपितों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। अब मामले में अदालत की आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।