सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

चन्दौली : जन सेवा ट्रस्ट के सदस्यों ने विधवा सुनीता से बंधवाई राखी, बच्चों को दिए कपड़े और नकद

मारूफपुर (चन्दौली)। जन सेवा ट्रस्ट के सदस्यों ने गुरुवार को मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए क्षेत्र के निधौरा गांव की विधवा गरीब महिला सुनीता के हाथों राखी बंधवाई और कपड़े एवं नकद धनराशि देकर जरूरतमंद परिवार के साथ त्योहार की खुशियां

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
12 अगस्त 2022, 12:12 PM (12 अगस्त 2022) 404 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मारूफपुर (चन्दौली)। जन सेवा ट्रस्ट के सदस्यों ने गुरुवार को मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए क्षेत्र के निधौरा गांव की विधवा गरीब महिला सुनीता के हाथों राखी बंधवाई और कपड़े एवं नकद धनराशि देकर जरूरतमंद परिवार के साथ त्योहार की खुशियां बांटी।

जन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष इब्राहिम शाह ने बताया कि सुनीता के पति सुरेश की मृत्यु दो साल पहले हो चुकी है। घर में एक बेटी और एक बेटा की जिम्मेदारी है। जिसको देखते हुए आज रक्षाबंधन के दिन संस्था के सदस्यों ने सुनीता से राखी बंधवाई और उनके बच्चों को कपड़े और नकद उपहार स्वरूप दिए। इब्राहिम ने आगे कहा कि हम चाहे जिस जाति धर्म के मानने वाले हों, किंतु हम एक मानव पहले हैं। हम सभी को मानव मात्र की सेवा के लिए समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए।

महुआ : मेघपुर में दो लोगों की हुई मौत के बाद परिजनों से मिले लोजपा नेता संजय सिंह, बंधाया ढांढस

संस्था के संरक्षक उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चार बार पुरस्कृत राकेश यादव रौशन ने कहा कि दुनिया का हर धर्म मानवता और भाईचारे की स्थापना की बात कहता है। हम अपनों के लिए तो जीवन भर जीते हैं, किंतु कुछ समय उनके लिए भी निकालना चाहिए जो हमसे से ज्यादा जरूरतमंद हैं। सामाजिक समरसता के लिए आपसी सौहार्द बनाना बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर समाजसेवक राकेश यादव, संतोष यादव, अशोक यादव, अभय यादव, हरिश्चन्द्र पाल, आरिफ भाई, शाहरुख भाई, रोशन भाई और सत्येंद्र मास्टर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!