गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

चंदौली: चकिया विधायक कैलाश आचार्य की गाड़ी डंपर से टकरायी, हादसे में घायल 4 लोग ट्रॉमा सेंटर रेफर

चंदौली| जिले के चकिया विधायक कैलाश खरवार का बीती रात चकिया कोतवाली अंतर्गत गोल्हिया गांव के समीप दुर्घटना हो गया। विधायक अपने स्कॉर्पियो से रात्रि 11:45 पर किसी शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे। उनके साथ उनके गनर चालक सहित स्कॉर्पियो पर कु

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 जून 2022, 05:38 PM IST (8 जून 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 06:09 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

चंदौली| जिले के चकिया विधायक कैलाश खरवार का बीती रात चकिया कोतवाली अंतर्गत गोल्हिया गांव के समीप दुर्घटना हो गया। विधायक अपने स्कॉर्पियो से रात्रि 11:45 पर किसी शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे। उनके साथ उनके गनर चालक सहित स्कॉर्पियो पर कुल 4 लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद विधायक सहित सभी घायलों को तत्काल चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां तत्कालिक उपचार के बाद सभी को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद सूचना मिलते ही चकिया विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंच गए और विधायक सहित सभी घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।(चंदौली: चकिया विधायक कैलाश)

गाजीपुर: विद्युतकर्मी की लापरवाही से जनता रही बेचैन, जनाब सोते रहे और जनता जागती रही

बताते चलें कि विधायक कैलाश खरवार रात्रि में किसी शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस घर लौट रहे थे, जैसे ही उनकी स्कॉर्पियो गोल्हिया गांव के समीप पहुंची कि सड़क पर खड़ी डंपर वाले ट्रक ने जोरदार टक्कर हो गया। टक्कर इतना जोरदार था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। घटना के तत्काल बाद ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस द्वारा विधायक सहित सभी घायलों को तत्काल चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहीं सूचना मिलते ही भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंच गए, जहां विधायक सहित सभी घायलों का तत्काल उपचार के बाद उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। जहां विधायक सहित सभी घायलों का हालत खतरे से बाहर बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि सड़क पर खड़ी डंपर वाले ट्रक तथा स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। दूसरी तरफ चकिया सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र में विधायक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की लोग कामना कर रहे हैं।(चंदौली: चकिया विधायक कैलाश)

वहीं विधायक कैलाश आचार्य सहित गनर व ड्राइवर की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।  इस संबंध में उनके प्रतिनिधि ने  बताया कि विधायकजी समेत सभी घायलों का ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराया जा रहा है। फिलहाल स्थिति ठीक बतायी जा रही है।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.