शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

चंदौली: अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कच्चे व पक्के अतिक्रमण को कराया गया ध्वस्त, मचा हड़कंप

सैदपुर| सैदपुर नगर में बुधवार को सड़क कह पटरियों पर अतिक्रमण करने वालों पर प्रशासन का बुलडोजर चला। इस दौरान अतिक्रमण को अधिशासी अधिकारी कोतवाल तेज बहादुर सिंह एसडीएम के नेतृत्व में अभियान चलाकर हटवाया गया। अभियान के दौरान सैदपुर बस स्टैंड से

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
27 मई 2022, 03:43 PM IST (27 मई 2022) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 10:16 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सैदपुर| सैदपुर नगर में बुधवार को सड़क कह पटरियों पर अतिक्रमण करने वालों पर प्रशासन का बुलडोजर चला। इस दौरान अतिक्रमण को अधिशासी अधिकारी कोतवाल तेज बहादुर सिंह एसडीएम के नेतृत्व में अभियान चलाकर हटवाया गया। अभियान के दौरान सैदपुर बस स्टैंड से बैजू नगर सब्जी मंडी चौराहा होते हुए मुख्य बाजार तक लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों का अतिक्रमण हटवाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई को देख ज्यादातर लोग खुद भी अपना अतिक्रमण हटा लिए।(चंदौली: अतिक्रमणकारियों पर चला)

भोजपुर: वीर कुंवर सिंह स्टेडियम के मुक्ताकाश मंच पर आज, भिखारी ठाकुर कृत गंगा स्नान नाटक का होगा मंचन

सुबह करीब दस बजे से अपराह्न 7:00 बजे बजे तक यह अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पंचायत के ईओ टाउन एरिया के व थानाध्यक्ष भारी संख्या में महिला व पुरूष पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में पहुंचे। इसके बाद सैदपुर चौराहा से तहसील, बस स्टैंड होते हुए मुख्य बाजार में बैजू नगर तक अतिक्रमण हटवाया। बुलडोजर से सड़क पटरी किनारे से चबूतरा और नाली के ऊपर बनाए गए पक्के अतिक्रमण को तोड़ दिया गया। अतिक्रमण हटाने के लिए लोगों को दो दिनों पूर्व ईओ और एसओ ने बैठक करने के साथ ही नगर में घूमकर खुद ही अतिक्रमण हटाने का समय दिया था। इसके बावजूद अतिक्रमणकारियों ने दुकानें और नाली के ऊपर से अतिक्रमण नहीं हटाया। लोगों द्वारा अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर हटवाया।(चंदौली: अतिक्रमणकारियों पर चला)

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.