सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

शिविर:जगदर पंचायत में आयुष्मान कार्ड कैंप में जुटी लोगों की भीड़ 

  वीरपुर: गुरुवार को प्रखंड के जगदर पंचायत के फजिलपुर गांव में आयुष्मान कार्ड कैंप में कार्ड बनवाने को ले दिनभर लोगों की भीड़ जुटी रही। कैंप का आयोजन मुखिया आशा देवी की देख रेख में एलक्सिया हॉस्पिटल बेगूसराय द्वारा किया गया। हॉस्पिटल क

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
19 जनवरी 2023, 12:54 PM (19 जनवरी 2023) 772 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

वीरपुर: गुरुवार को प्रखंड के जगदर पंचायत के फजिलपुर गांव में आयुष्मान कार्ड कैंप में कार्ड बनवाने को ले दिनभर लोगों की भीड़ जुटी रही। कैंप का आयोजन मुखिया आशा देवी की देख रेख में एलक्सिया हॉस्पिटल बेगूसराय द्वारा किया गया। हॉस्पिटल के पीआरओ कौशल कुमार ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए उक्त कैंप में 150 लोगों का आवश्यक कागजात जमा किये गए हैं। जल्द ही सभी आवेदक को हास्पिटल द्वारा लगाये गए रजिस्ट्रेशन कैंप में लाया जाएगा । जहां आयुष्मान कार्ड बनने की सारी प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। मुखिया ने बताया कि जगदर पंचायत में बहुत से ऐसे गरीब परिवार हैं ,जिनका आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बना है और ऐसे परिवार समुचित व महंगे इलाज से वंचित रह जाते हैं। हर जरूरतमंद परिवार के पास आयुष्मान कार्ड हो और जरूरत पर इनका इलाज हो जाए। इसी उदेश्य से यह कैंप लगवाया गया है। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अशोक यादव, कर्मी अंकित कुमार आदि मौजूद थे।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!