शनिवार, 7 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

ब्रेकिंग: सीएम नीतीश की विपक्षी एकता मुहिम को लगा झटका, टली पटना में होने वाली बड़ी बैठक!

पटना डेस्क: बिहार में सीएम नीतीश कुमार की विपक्षी एकता मुहिम को बड़ा झटका लगा है। जहां 12 जून को पटना में बड़ी मीटिंग होने वाली थी, उसके रद्द होने की खबर सामने आ रही है। जिसके बाद अब सवाल यही उठाकर आखिरकार बिहार में इस मीटिंग को रद्द क्यों

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
5 जून 2023, 11:08 AM IST (5 जून 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 11:55 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार में सीएम नीतीश कुमार की विपक्षी एकता मुहिम को बड़ा झटका लगा है। जहां 12 जून को पटना में बड़ी मीटिंग होने वाली थी, उसके रद्द होने की खबर सामने आ रही है। जिसके बाद अब सवाल यही उठाकर आखिरकार बिहार में इस मीटिंग को रद्द क्यों किया जा रहा है?

सुसाशन की सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद! बेख़ौफ़ बदमाशों ने थानेदार को मारी गो’ली!

एक रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस (Congress) और डीएमके (DMK) ने बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) से इस मीटिंग को टालने की गुजारिश की थी। कहा जा रहा कि यह मीटिंग अब संभावित रूप से 23 जून को हो सकती है। संयुक्त विपक्ष ही यह बैठक क्यों टाली गई है, इसको लेकर कोई निश्चित वजह सामने नहीं आई है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने इस बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया था।

बिहार में कांग्रेस करेगी बड़ा खेल: बैठक से आधे MLA गायब, फिर भी कांग्रेस ने चुना विधायक दल का नया नेता, जानिए इनसाइड स्टोरी!

गौरतलब है कि कांग्रेस ने पहले भी कहा था कि उसकी तरफ से बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे या राहुल गांधी शामिल नहीं होंगे। वहीं, इसके पीछे यह भी वजह आ रही है कि कई महत्वपूर्ण नेता 12 जून की बैठक में शामिल नहीं हो पा रहे थे। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो गंभीरता के साथ इसपर विचार किया जा रहा है। सभी दलों से राय ली जा रही है और सबकी सहमति से अगली तिथि पर शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा। रविवार देर रात इस बैठक के टलने से जुड़े सवाल पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी कहा, बैठक को लेकर आप लोगों को पूरी जानकारी जल्द दी जाएगी।