शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

ब्रेकिंग: इस्तीफा देते ही मंत्री संतोष सुमन ने सीएम नीतीश कुमार पर लगाया आरोप, बोले: JDU में विलय करने के लिए बनाया जा रहा दबाव

पटना डेस्क: आज जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद संतोष सुमन ने मीडिया से बातचीत की और इस्तीफे देने की वजह के बारे में बताया। सुमन ने कहा है कि नीतीश कुमार हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा का व

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 जून 2023, 02:02 PM IST (13 जून 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 11:59 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: आज जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद संतोष सुमन ने मीडिया से बातचीत की और इस्तीफे देने की वजह के बारे में बताया। सुमन ने कहा है कि नीतीश कुमार हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा का विलय जेडीयू में कराना चाह रहे थे। जेडीयू की तरफ से लगातार इसके लिए जबाव बनाया जा रहा था। बार बार कहा जा रहा था कि अपनी पार्टी का विलय जेडीयू में कल लीजिए। पार्टी का अस्तित्व बचाने के लिए हमने फैसला लिया और मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

जीजा ने साली की सगाई में अटकाया रोड़ा, फिर लड़की ने प्रेमी संग भागकर रचाई शादी

मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि मैंने रिजाइन दे दिया है। सीएम नीतीश से अपील है कि वह जल्द मेरा इस्तीफा मंजूर कर ले। हमारी पार्टी को मर्ज करने की बात कही गई थी, जिसे हमलोग ने स्वीकार नहीं किया। हम महागठबंधन से अलग नहीं हुए हैं, जब तक नीतीश जी रखेंगे तब तक रहेंगे। हमारे पास जो प्रस्ताव आया उसे हमने मंजूर नहीं किया। जेडीयू की तरफ से विलय करने के लिए दवाब था हमारे ऊपर लेकिन हम पार्टी का अस्तित्व खत्म नहीं कर सकते हैं ।

बिहार: तिरंगे में लिपटे शहीद आर्मी जवान का शव पहुंचा घर, परिजनों का रोकर हुआ बुरा हाल

वहीं उन्होंने आगे कहा कि हमारा अस्तित्व खत्म करने की काफी समय से बातचीत हो रही थी। 23 जून को होने वाले विपक्षी दलों की बैठक में भी हमें नहीं बुलाया गया है। हम अलग होकर भी महागठबंधन के साथ रहना चाहते हैं। अभी उनके ऊपर निर्भर करता है कि वह हमारे साथ रहना चाहते हैं या नहीं?