शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक द्वारा पुस्तक का लोकार्पण

पटना| राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने जिले के अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी एवं नवनियुक्त ऑक्सीजन इको सिस्टम के प्रबंधकों की दो दिवसीय कार्यशाला को संबोेधित करते हुए कहा कि राज्य के सभी जिला अस्पताल, चिकित्सा महाविद्यालय में

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
27 मार्च 2022, 12:28 PM IST (27 मार्च 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 01:20 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना| राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने जिले के अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी एवं नवनियुक्त ऑक्सीजन इको सिस्टम के प्रबंधकों की दो दिवसीय कार्यशाला को संबोेधित करते हुए कहा कि राज्य के सभी जिला अस्पताल, चिकित्सा महाविद्यालय में 125 संयत्रों, ऑक्सीजन काॅनसंट्रेटर तथा लगभग 50000 सिलिंडर के प्रतिदिन के प्रबंधन करना एक दूरूह कार्य था। जिसके लिए बिहार सरकार ने आईटीआई के टेकनिशियन को नियुक्त किया है। इनको प्रशिक्षित करने में पाथ संस्था को अभार दिया और इस नये तकनीकी क्षमता में दक्षता के वैश्विक ज्ञान को बिहार के लोगों की बेहतरी के लिए किये जा रहे संस्था की सहयोग की सराहना की।
पाथ संस्था के द्वारा ऑक्सीजन इको सिस्टम प्रबंधन हेतु मार्गदर्शिका-सह-प्रशिक्षण माॅड्यूल पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण संजय कुमार सिंह, कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के कर कमलों द्वारा किया गया।

श्री सिंह ने इस पुस्तक की रचना की अहमियत पर भी प्रकाश डाला और पाथ संस्था की सराहना की।
विदित हो कि इस पुस्तक में ऑक्सीजन ईको सिस्टम के प्रबंधन पर विचार की चर्चा की गयी। जिससे सिलेंडर की रख-रखाव, संचालन आदि में आवश्यक तकनीकी जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं।
इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मे बिहार के सभी जिलों के अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारियों ने भाग लिया और पोर्टल में स्वास्थ्य से संबंधित वांछनीय डाटा अंकित करने में आ रही समस्याओं के समाधान के बारे में तकनीकी विशेषज्ञों से जानकारियां प्राप्त की।

राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में समापन से पूर्व आईटीआई टेकनिशियन से कुछ तकनीकी सवाल किये। तकनिशियनों ने सही उत्तर दिया। सही जवाब पाकर कार्यपालक निदेशक ने उनकी दक्षता का प्रशंसा की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना भी दी।
बिहार के सभी जिले से आये अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारियों एवं आईटीआई टेकनिशियनों को कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह, प्रशासी पदाधिकारी कमलनयन, पाथ के स्टेट हेड श्री अजित कुमार सिंह, द्वारा प्रमाण-पत्र वितरण किया गया। श्री मनीष रंजन, नोडल आॅफिसर, च्ै। प्लांट, स्टेट हेल्थ सोसायटी, पटना द्वारा धन्यवाद ज्ञापन की गयी।

इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन में पाथ की टीम ने अहम भूमिका अदा की, जिसकी सभी पदाधिकारियों ने प्रशंसा की।