सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

डॉक्टर दिवस के अवसर हिंदू युवा वाहिनी  ने लगाया रक्तदान शिविर

सासाराम शहर। हिन्दू युवा वाहिनी एवम मां डायग्नोस्टिक सेंटर सासाराम के संयुक्त तत्वाधान में 1 जूलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के  अवसर पर बलदेव उच्च विद्यालय दिनारा रोहतास के प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुनील बालाजी जिलाध्यक्

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
1 जुलाई 2022, 12:49 PM (1 जुलाई 2022) 392 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम शहर। हिन्दू युवा वाहिनी एवम मां डायग्नोस्टिक सेंटर सासाराम के संयुक्त तत्वाधान में 1 जूलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के  अवसर पर बलदेव उच्च विद्यालय दिनारा रोहतास के प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुनील बालाजी जिलाध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी रोहतास की अध्यक्षता में  रक्तदान शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया ।रक्तदान को लेकर युवाओं  में गजब का उत्साह देखने को मिला ।हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों ने रक्तदान शिविर में भाग लेकर अपनी सहभागिता प्रदान की। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश, प्रमंडल प्रभारी राधेश्याम पांडे एवं सहयोग करता श्री भीम सिंह राणा जी ने रक्तदान करते हुए रक्त वीरों के साथ संकल्प लिया कि हमारा संगठन आगे भी रक्तदान शिविर का आयोजन कर जरूरतमंद लोगों तक रक्त को पहुंचाएगा एवं लोगों को यह संदेश भी दिया कि रक्तदान महादान है ।
मानवता की रक्षा करने के लिए युवाओं को सदा तत्पर रहना चाहिए। युवाओं के कंधों पर हमेशा बड़ा दायित्व रहा है ।आज के हमारे इस रक्तदान शिविर में हमारे समस्त पदाधिकारीगणो के साथ कोषाध्यक्ष विकास कुमार सिंह,सोशल मीडिया प्रभारी विवेक विक्रम,निशू जी ,आर एस एस प्रांजल सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
आज के हमारे रक्त वीरों में आनंद गौतम, आदित्य कुमार, देवाशीष प्रताप सिंह, गोल्डन सिंह, नीरज कुमार वर्मा रूपेश कुमार सिंह, आयुष पांडे, नीरज सिंह, भीम सिंह राणा जी,अनील सिंह एवं इत्यादि रक्त वीरों ने आज अपने स्वेक्षा  से रक्तदान कर के राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस को मनाया एवं देशवासियों के प्राणों की रक्षा करने का प्रण लिया।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!